IPL 2023: 3 खिलाड़ी जिन्हें अगले ऑक्शन में मिलेगी बहुत बड़ी रकम, अकेले दम पर अपनी टीम को जीता सकते हैं ट्रॉफी

By Shadab Ahmad On May 24th, 2022
आईपीएल 2023

आईपीएल 2022 (IPL 2022) की सीजन अब अपने आखिरी दौर में पहुंच गया है। अब प्ले ऑफ के लिए टीमें तैयारी कर रही हैं। साथ ही फ्रेंचाइजी अगले मेगा ऑक्शन की तैयारी में जुट गई हैं। आईपीएल 2022 (IPL 2022) की अपेक्षा अगले सीजन में कई बड़े खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना है। ये खिलाड़ी काफी मंहगे बिक सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि वो कौन से 3 खिलाड़ी हैं जो इस सीजन में भाग नहीं ले पाए लेकिन अगले सीजन में वो आईपीएल का हिस्सा होंगे और फ्रेंचाइजी इन खिलाड़ियों का कितनी रकम खर्च कर सकती है।

मिचेल स्टार्क

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (MITCHELL STARC) आईपीएल 2022 (IPL 2022) की नीलामी में हिस्सा नहीं लिया था। इनके मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए सभी टीमें इनको खरीदने के लिए तैयार थीं लेकिन मिचेल स्टार्क ने देश के लिए खेलने को प्राथमिकता देते हुए आईपीएल (IPL) में भाग नहीं लिया। इनको इस सीजन में 10 करोड़ रुपए तक खरीदे जाने का अनुमान था।

अब खबर आई है कि मिचेल स्टार्क अगले सीजन में आईपीएल में होंगे तो अभी से ही फ्रेंचाइजी उनको खरीदने की तैयारी में हैं। यह माना जा रहा है कि मिचले स्टार्क को कम से कम अगले सीजन में 15 करोड़ रुपए मिलने वाले हैं। यह आईपीएल (IPL) में विदेशी खिलाड़ियों  में सबसे मंहगे बिकने वाले खिलाड़ी हो सकते हैं। मिचेल स्टार्क ने अब तक आईपीएल के 27 मैचों में 34 विकेट लिए हैं।

 बेन स्टोक्स

अभी हाल ही बेन स्टोक्स (BEN STOKES) इंग्लैंड के कप्तान बनाए गए हैं। कप्तान बनते ही काउंटी क्रिकेट में उन्होंने जोरदार शतक लगाया है। उन्होंने एक ओवर में 34 रन बनाकर धमाल मचा दिया। आईपीएल 2022 (IPL 2022) में वे नीलामी से बाहर हो गए थे। उन्होंने यह कहते हुए अपने को बाहर किया था कि मेरा फोकस फिलहाल टेस्ट क्रिकेट है।

इसलिए आईपीएल (IPL) में जाना और किसी टीम के साथ खेलना उस टीम के लिए अन्याय होगा। अब आगामी सीजन में उनके आने की पूरी संभावना है। वर्ष 2018 में बेन स्टोक्स को राजस्थान रॉयल्स ने 12.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। अब आगामी सीजन में उनको 15 करोड़ रुपए तक की धनराशि मिलना तय है। 

सैम कुरेन

इंग्लैंड के युवा आलराउडंर खिलाड़ी सैम कुरेन (SAM CURRAN) पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे लेकिन आईपीएल 2022 (IPL 2022) की मेगा नीलामी से उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था। इसके कारण यह था कि वो मौजूदा समय में चोट से उभरे थे और कुछ दिन आराम करना चाहते थे। अब सैम कुरेन बिल्कुल फिट हैं और अगले सीजन में खेलने को तैयार है। आईपीएल (IPL) के 2021 के सीजन में सैम कुरेन को चेन्नई सुपर किंग्स (SSK) ने 5.5 करोड़ में खरीदा था लेकिन आगमी सीजन में वो 9 करोड़ के आसपास तक पहुंच सकते हैं।

Tags: आईपीएल 2022, बेन स्टोक्स, मिचेल स्टार्क, सैम करन,