IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स का ये विदेशी खिलाड़ी हुआ कोविड पॉजिटिव, पूरी टीम को होना पड़ा क्वारंटीन, आईपीएल पर खतरा

आईपीएल (IPL) के 15वें सीजन पर कोरोना (COVID 19) का खतरा मंडराने लगा है। अब दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम का एक और खिलाड़ी कोरोना (COVID 19) पॉजिटिव पाए गया है। इसके बाद पूरे आईपीएल (IPL) में हंगामा मच गया है। पूरी दिल्ली की टीम को फिलहाल क्वारंटीन कर दिया गया है। इससे बुधवार को होने वाले दिल्ली कैपिटल्स (DC) और पंजाब किंग्स (PBKS) के मैच का न होना तय माना जा रहा है। हालांकि अभी तक बीसीसीआई (BCCI) व आईपीएल (IPL) के अधिकारियो का कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है।
तीन दिन पहले दिल्ली कैपिटल्स के फिजियो पाए गए थे कोरोना पॉजिटिव

दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम तीन दिन पूर्व ही फिजियो पैट्रिक फरहार्ट (PATRICK FARHART) के कोरोना (COVID 19) पॉजिटिव पाए गए थे। इससे पूरी टीम पर कोरोना की काली छाया मंडरा रही थी।
फिजियो को क्वारंटीन करते हुए दिल्ली मेडिकल की टीम के हवाले कर दिया गया था। दिल्ली मेडिकल की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) से जुड़े सभी लोगों का एंटीजन कराया है। एंटीजन में एक खिलाड़ी पॉजिटिव पाया गया है। इस खिलाड़ी के पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब आईपीएल (IPL) में हंगाम मचा है।
विदेशी है कोरोना पॉजिटिव पाया गया खिलाड़ी

दिल्ली कैपिटल्स (DC) में कोराना (COVID 19) पॉजटिव पाया गया खिलाड़ी विदेशी है। खिलाड़ी को मौजूदा समय में होटल के कमरे में ही क्वारंटीन कर दिया गया है। साथ ही मेडिकल टीम को खिलाड़ी की देखरेख के लिए तैनात कर दिया गया है। अब इस खिलाड़ी का आरटी-पीसीआर (RT-PCR) कराया जाएगा।
मेडिकल टीम ने निर्णय लिया है कि दो दिनोंं तक सभी खिलाड़ी को क्वारंटीन रहना होगा, साथ ही सभी खिलाड़ियों का आरटी-पीसीआर (RT-PCR) टेस्ट कराया जाएगा। इसके बाद ही अगले मैच के बारे में कोई फैसला लिया जाएगा। बता दें कि अब तक दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम ने 5 मैच खेले हैं, जिसमें टीम सिर्फ दो मैच ही जीत सकी है। प्वाइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स (DC) 8 वें पायदान पर है।
Tags: आईपीएल 2022,