INDW vs WIW: न्यूजीलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद इस प्लेइंग इलेवन के साथ खेलेंगी मिताली राज, टीम में होगा बहुत बड़ा बदलाव

By Aditya tiwari On March 11th, 2022
मिताली राज

महिला विश्व कप 2022 (WOMEN WORLD CUP 2022) में अब तक भारतीय महिला टीम (INDIAN WOMEN TEAM) का सफर बहुत अच्छा नहीं रहा है. पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत के बाद टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. अब टीम को अगले मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलना है. जहाँ पर मिताली राज (MITHALI RAJ) अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन के साथ उतरने का प्रयास करेंगी. इस दौरान टीम में एक बड़ा बदलाव हो सकता है.

बल्लेबाजी क्रम में बड़ा बदलाव करेंगी कप्तान मिताली राज

सलामी बल्लेबाजी की बात करें तो अनुभवी स्मृति मंधाना (SMRITI MANDHANA) का खेलते हुए नजर आना पक्का है. वो एक बड़ी पारी खेलने का प्रयास करेंगे. जबकि दूसरे सलामी बल्लेबाज के रूप में यास्तिका भाटिया (YASTIKA BHATIA) का नजर आना तय है. वहीं नंबर 3 पर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. दीप्ति शर्मा की जगह खुद कप्तान मिताली राज (MITHALI RAJ) अब नंबर 3 पर खेलती हुई नजर आ सकती है.

जिससे दांए और बाएं हाथों के बल्लेबाज में तालमेल देखने को मिलेगा. पिछले मैच में फॉर्म की तरफ वापसी करने वाली टीम की उपकप्तान हरमनप्रीत सिंह (HARMANPREET KAUR) नंबर 4 पर खेलती हुई नजर आ सकती है. वहीं पहले नंबर 3 पर खेली रही दीप्ति शर्मा (DEEPTI SHARMA) अब नंबर 5 पर बल्लेबाजी करती हुई नजर आ सकती है. वहीं नंबर 6 पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष (RICHA GHOSH) नजर आने वाली है.

गेंदबाजी में नहीं नजर आएगा बड़ा बदलाव

बात अगर करे गेंदबाजी की तो नंबर 7 पर स्पिन ऑलरांउडर स्नेह राणा (SNEH RANA) नजर आने वाली है. जो अभी और बेहतर करना चाहेंगी. वहीं नंबर 8 पर पूजा वस्त्राकार नजर आने वाली हैं, जो अपनी फॉर्म को बरकरार रखने का प्रयास करेंगी. जबकि तेज गेंदबाजी में कप्तान मिताली राज (MITHALI RAJ) एक बार फिर से अनुभवी झूलन गोस्वामी (JHULAN GOSWAMI) और मेघना सिंह को मौका देते हुए नजर आने वाली हैं. वहीं स्पिन गेंदबाजी में राजेश्वरी गायकवाड़ (RAJESHWARI YAGAKWAD) ही नजर आने वाली है. गेंदबाजी में बहुत ज्यादा दम नजर आ रहा है.

भारतीय महिला टीम की वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में संभावित प्लेइंग 11

स्मृति मंधाना, यास्तिका भाटिया, मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत सिंह, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, झूलन गोस्वामी, मेघना सिंह, राजश्वेरी गायकवाड़, पूजा वस्त्राकार.

Tags: भारतीय महिला क्रिकेट टीम, महिला विश्व कप 2022, मिताली राज,
Exit mobile version