IND vs WI: वेस्टइंडीज को 155 रनों से हराकर भारतीय महिला टीम ने की शानदार वापसी, पॉइटंस टेबल में पंहुची टॉप पर

पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय महिला टीम (INDIAN WOMEN TEAM) को महिला विश्व कप 2022 (WOMEN WORLD CUP 2022) में हार का सामना करना पड़ा था. आज वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी किया और 8 विकेट गंवाकर 317 रन बनाए थे. जिस लक्ष्य का पीछा वेस्टइंडीज नहीं कर पाई और 155 रनों से मैच हार गई. इस जीत के साथ भारतीय टीम पॉइटंस टेबल में टॉप पर पंहुच गई है.
भारतीय महिला टीम ने खड़ा किया 317 रनों का स्कोर
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला टीम (INDIAN WOMEN TEAM) की अनुभवी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (SMRITI MANDHANA) ने मात्र 119 गेंदो में ही 123 रनों की पारी खेली. वहीं उनका साथ देते हुए यास्तिका भाटिया ने 31 रनों की आक्रामक पारी खेली. जिसके कारण तेज शुरूआत मिली. लेकिन कप्तान मिताली राज (MITHALI RAJ) और दीप्ति शर्मा जल्दी पवेलियन लौट गई.
वहीं नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने आई अनुभवी बल्लेबाज और उपकप्तान हरमनप्रीत सिंह (HARMANPREET SINGH) ने भी मात्र 107 गेंदो में ही 109 रनों की शानदार पारी खेली. जबकि पूजा वस्त्राकार ने भी अंत में 10 रन बनाए. जिसके कारण ही भारतीय टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 317 रन बनाए हैं. वेस्टइंडीज के लिए अनीसा मोहम्मद ने 2 विकेट अपने नाम किया. वहीं इसके अलावा भी वेस्टइंडीज के 5 गेंदबाजों ने 1-1 विकेट अपने नाम किया है.
गेंदबाजो के दम पर 155 रनों से जीती भारतीय टीम
लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज को अच्छी शुरूआत मिली उन्होंने 100 रनों पर एक भी विकेट नहीं गंवाया था. डियंड्रा डोटिन (DEANDRA DOTTIN) ने 62 रन बनाए तो वहीं हेली मैथ्यू (HAYLEY MATTHEWS) ने 43 रनों की पारी खेली. जिसके बाद कोई भी बल्लेबाज अच्छा नहीं कर सका. भारतीय स्पिनरों को जादू इस मैदान पर जमकर चला.
वहीं 2 बल्लेबाज रन आउट हो गई. स्नेह राणा (SNEH RANA) ने 3 विकेट तो वहीं मेघना सिंह ने भी 2 विकेट अपने नाम किया. जबकि झूलन गोस्वामी (JHULAN GOSWAMI), राजेश्वरी गायकवाड़ और पूजा वस्त्राकार ने 1-1 विकेट अपने नाम किया है. जिसके कारण भारतीय महिला टीम ने 155 रनों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है.
Tags: भारतीय महिला क्रिकेट टीम, महिला विश्व कप 2022, मिताली राज, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत सिंह,