PAK vs AFG: "हमरा इज्जत तुंहरे हाथ में हैं"- अफगानिस्तान के जीत की दुआ मांगते नजर आए भारतीय फैंस ने दिए एक से बढ़कर एक मज़ेदार रिएक्शन
PAK vs AFG: "हमरा इज्जत तुंहरे हाथ में हैं"- अफगानिस्तान के जीत की दुआ मांगते नजर आए भारतीय फैंस ने दिए एक से बढ़कर एक मज़ेदार रिएक्शन

एशिया कप 2022 के सुपर-4 स्टेज का चौथा मुकाबला पाकिस्तान (PKSIATAN) और अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) के बीच 7 सितंबर को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (SHARJAH CRICKET STADIUM) में खेला जा रहा हैं। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

अफगानी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 129 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। लेकिन सोशल मीडिया में भारतीय फैंस के मज़ेदार रियक्शन वायरल हो रहे हैं। इन सारे रिएक्शन में फैंस पाकिस्तान के हारने और अफगानिस्तान के जीतने की दुआएं करते हुए नजर आ रहे हैं।

बाबर आजम की टीम ने दिखाया कमाल का इंटेंट

आज पाकिस्तानी टीम पहले गेंदबाजी करती हुई नजर आयी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानी टीम पाक के आगे बुरी तरह फेल होती नजर आयी। आज पाक के गेंदबाज दहाड़ लगाते हुए नजर आए। मोहम्मद नवाज, मोहम्मद हसनैन, शादाब खान समेत पाकिस्तान के हर गेंदबाजों ने आज शानदार गेंदबाजी करते हुए अफगानी टीम को मात्र 129 रनों पर रोक दिया हैं।

आज पहली पारी में पाक की टीम द्वारा वह इंटेट देखने को मिला। जो एक टीम में नजर आनी चाहिए। पाक टीम आज फाइनल की ओर अपना कदम बढ़ाने के लि उतरी हैं। लेकिन भारतीय फैंस सोशल मीडिया में जमकर बाबर आजम के हारने और अफगानिस्तान के जीत की दुआ करते नजर आ रहे हैं।

यहां देखें फैंस के ट्विट