यह भारतीय दिग्गज खिलाड़ी अब हो चुका है पूरी तरह से कंगाल, BCCI की पेंशन से कर रहा है गुजारा

By Satyodaya On August 17th, 2022
यह भारतीय दिग्गज खिलाड़ी अब हो चुका है पूरी तरह से कंगाल, BCCI की पेंशन से कर रहा है गुजारा

जो भी खिलाड़ी एक बार इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेल लेता है। फिर उसके बाद उस खिलाड़ी के पास दौलत की कमी नहीं रह जाती है। किसी भी क्रिकेटर के पास आज किसी भी चीज की कमी नहीं है। हर एक क्रिकेटर इस समय राजा महाराजा जैसी जिंदगी जी रहा है। लेकिन आज हम आपको भारतीय टीम के एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं। जो अब पूरी तरह से कंगाल हो चुका है। यह भारतीय खिलाड़ी अपना जीवन यापन करने के लिए बीसीसीआई (BCCI) की पेंशन का सहारा ले रहा है। बीसीसीआई की पेंशन से ही अपने जीवन का गुजारा कर रहा है।

इस खिलाड़ी की हालात ही बहुत नाजुक

आपको बता दें कि भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली आज किसी भी परिचय के मोहताज नहीं हैं। एक समय विनोद कांबली भारतीय टीम के सबसे घातक बल्लेबाजों में से एक माने जाते थे। विनोद कांबली ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर भारतीय टीम को कई मैचों में जीत दिलाई है। लेकिन आपको बता दें कि विनोद कांबली ने भारतीय टीम की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट मैच से साल 2009 में संन्यास ले लिया था। साल 2009 में संन्यास लेने के बाद भारतीय टीम के क्रिकेटर विनोद कांबली के पास बहुत ही कंगाली आ गई है।

बीसीसीआई के पेंशन से कर रहे गुजारा

आपको बता दें कि भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली इतने कंगाल हो चुके हैं कि उनके पास खुद की एक भी पर्सनल गाड़ी नहीं रही है। विनोद कांबली को कहीं भी जाने के लिए अपने दोस्तों की गाड़ी का सहारा लेना पड़ता है। विनोद कांबली इस समय बहुत ही ज्यादा आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। विनोद कांबली इस समय अपने जीवन का गुजारा बीसीसीआई द्वारा मिलने वाली पेंशन से कर रहे हैं। जिसके लिए विनोद कांबली ने बीसीसीआई को धन्यवाद ही कहा है।

Read More-एलिसा श्मिड अचानक हो गईं इमोशनल, दुनिया की सबसे खूबसूरत एथलीट ने इंटरनेट पर मचा दी सनसनी

Tags: BCCI, विनोद काबली,
Exit mobile version