WOMEN WORLD CUP 2022: भारतीय टीम को हार के बाद भी महिला विश्व कप में मिल सकती है इंट्री, जीत के अलावा भी है दूसरा रास्ता

आईसीसी वूमन क्रिकेट विश्वकप 2022 (ICC WWC 2022) में भारतीय टीम को इंट्री मिलने की अभी काफी चांस हैं। अभी भारतीय टीम के पास एक मैच शेष है, यह मैच 27 मार्च को खेला जाएगा। अंक तालिका में भारत पहले की अपेक्षा दो पायदान अब नीचे आ चुका है। भारतीय टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जीत के अलावा अन्य विकल्प भी हैं। आइए जानते हैं कैसे हो सकता यह सब कुछ…..
हर हाल में जीतनी होगा भारतीय टीम को साउथ के खिलाफ मैच
भारतीय वूमेन क्रिकेट टीम अपना अब तक 6 लीग मैच खेल चुकी है। इसमें टीम को तीन में जीत हासिल हुई है। टीम बुधवार को चौथे पायदान पर पहुंच गई थी। साउथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) और वेस्टंइडीज (WEST INDIES) के मैच ड्रॉ होने से दोनों टीमों को 1-1 अंक मिल गया है। अब साउथ अफ्रीका के पास 9 अंक हैं और वो सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई है।
अब दो टीमों को और सेमीफाइनल में पहुंचना है। अभी तक वेस्टंइडीज (WEST INDIES) के पास 7 अंंक हैं और वो तीसरे पायदान पर काबिज है। हालांकि वेस्टइंडीज अपना सभी मैच खेल चुकी है। चौथे नंबर पर अब इंग्लैंड (ENGLAND) की टीम है यह गुरुवार को पाकिस्तान (PAKISTAN) को हरा के बाद एनआरआर के चलते भारत से उपर पहुंच गई ऐसे हालत में भारत (INDIA) को अपना और आखिरी मैच साउथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के खिलाफ जीतना ही होगा।
भाग्य के भरोसे भी खेल सकती भारतीय टीम सेमीफाइनल
कहते हैं न कि जब भाग्य प्रबल हो तो कुछ भी संभव हो जाता है। ऐसा ही कुछ भारतीय टीम के साथ होने पर भी वो सेमीफाइल में खेल सकती है। इसका विकल्प जिस तरह से वेस्टइंडीज (WEST INDIES) और साउथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के मैच में हुआ ऐसा ही कुछ संयोग से भारतीय टीम के साथ हो जाए, तो भारतीय टीम को एक अंक मिल सकते हैं।
INDIAN TEAM इस एक अंक की बदौलत एनएनआर (NRR) में वेस्टइंडीज (WEST INDIES) की टीम से बेहतर होते हुए अंतिम चार में जगह बना लेगी। इसके साथ इंग्लैंड (ENGLAND) और बांग्लादेश (BANGLADESH)का भी एक मैच है। इसमें बांग्लादेश (BANGLADESH) को जीतने की चांस बहुत कम दिख रहे हैं। अगर यह मैच इंग्लैंड (ENGLAND) के पक्ष में जाता तो ही भारतीय टीम के लिए बेहतर होगा। इस तरह टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है।
Tags: आईसीसी महिला क्रिकेट विश्वकप, भारतीय महिला क्रिकेट टीम, मिताली राज,