IND vs PAK: पाकिस्तान को 107 रनों से हराकर भारतीय महिला टीम ने किया विश्व कप का शानदार आगाज, गेंदबाजी बनी जीत की हीरो

महिला विश्व कप 2022 WOMEN WORLD CUP 2022) न्यूजीलैंड में खेला जा रहा है. जहाँ पर भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद पूजा वस्त्राकार (POOJA VASTRAKAR) और स्नेह राणा की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने पाकिस्तान को 245 रनों का लक्ष्य दिया था. जिसका पीछा पाकिस्तान नहीं कर सकी और मैच 107 रनों से हार गई. राजेश्वरी गायकवाड़ और झूलन गोस्वामी का जलवा देखने को मिला.
पाकिस्तान को भारत ने दिया 245 रनों का लक्ष्य

टॉस जीतने के बाद भारतीय टीम (INDIAN TEAM) पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो शुरूआत बेहद खराब रही. शेफाली वर्मा अपना खाता भी नहीं खोल पाई. वहीं दूसरी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (SMRITI MANDHANA) ने शानदार 52 रनों की पारी खेली. जबकि दीप्ति शर्मा ने भी 40 रन जोड़े. हालांकि इसके बाद मिताली राज (MITHALI RAJ), हरमनप्रीत कौर और ऋचा घोष बुरी तरह से फेल हो गई.
लेकिन उसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी स्नेह राणा (SNEH RANA) ने 56 रन तो वहीं दूसरी ऑलरांउडर पूजा वस्त्राकार ने 67 रनों की शानदार पारी खेली. जिसके कारण ही भारतीय टीम ने 50 ओवर में 244 रन बनाए हैं. पाकिस्तान के गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया. अनुभवी निदा डार (NIDA DAR) और नसरा संधू ने 2-2 विकेट अपने नाम किया. जबकि डायना बेग, अनम अमीन और फतिमा सना (FATIMA SANA) ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.
भारतीय टीम ने 107 रनों से दर्ज की बड़ी जीत

लक्ष्य की पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरूआत बेहद खराब रही. सिदरा अमीन ने जहाँ पर 30 रन तो वहीं जवेरिया खान 11 रन ही बना सकी. कप्तान बिस्माह महरूफ (BISMAH MAROOF) भी 15 रन ही जोड़ सकी. वहीं निदा डार (NIDA DAR) और ओमाईमा सोहैल बल्ले से कमाल नहीं कर सकी और जल्दी पवेलियन लौट गई. अलिया रियाज भी 11 रन ही जोड़ पाई.
डायना बेग (DIANA BAIG) ने 24 रन बनाकर अंत में लड़ाई लड़ी, लेकिन उसके बाद भी पाकिस्तान की टीम 107 रनों से मैच हार गई. भारतीय टीम के लिए झूलन गोस्वामी और स्नेह राणा ने 2-2 विकेट अपने नाम किया. राजेश्वरी गायकवाड़ ने 4 विकेट अपने नाम किया. भारतीय गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला. इसी के साथ विश्व कप में भारतीय महिला टीम (INDIAN WOMEN TEAM) की शानदार शुरूआत हुई हैं.
Tags: झूलन गोस्वामी, भारतीय महिला क्रिकेट टीम, महिला विश्व कप 2022, राजेश्वरी गायकवाड़,