IND vs SL: मोहाली टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने पारी और 222 रनों से श्रीलंका को हराया, सीरीज में हासिल की 1-0 की बढ़त

मोहाली टेस्ट मैच में भारतीय टीम (INDIAN TEAM) का जादू देखने को मिला है. जहाँ पर बल्ले और गेंद दोनों से ही कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला है. श्रीलंका के बल्लेबाज भारत की स्पिन जोड़ी रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) और रविचंद्रन अश्विन (RAVICHANDRAN ASHWIN) का सामना ही नहीं कर पाए. जिसके कारण भारतीय टीम ने पारी और 222 रनों से जीत दर्ज कर लिया है. इसके साथ ही सीरीज में भारतीय टीम ने 1-0 से बढ़त बना लिया है.
पहली पारी में 174 रनों पर ऑलआउट हुई श्रीलंका टीम

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका की टीम ने 108 रनों पर 4 विकेट गंवा दिए थे. तीसरा दिन भी श्रीलंका के लिए बेहद खराब रहा है. प्रथुम निसंका (PATHUM NISSANKA) ने जहाँ पर भले ही नाबाद 61 रनों की पारी खेली, लेकिन उसके बाद भी उनकी टीम 174 रनों की स्कोर पर ऑलआउट हो गई. चरित असलंका भी 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे. जिसके बाद भी भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने आसानी से 400 रनों की बढ़त हासिल कर ली है.
भारत के लिए रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) ने 5 विकेट अपने नाम किया तो वहीं जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन (RAVICHANDRAN ASHWIN) ने 2-2 विकेट झटके. वहीं मोहम्मद शमी (MOHAMMED SHAMI) ने 1 विकेट हासिल किया. फॉलोऑन खेलने उतरी श्रीलंका 10 रनों पर 1 विकेट गंवा चुकी थी. अश्विन ने वो एकमात्र विकेट अपने नाम किया है.
भारतीय टीम ने पारी और 100 से जीता पहला मैच

तीसरे दिन के दूसरे सेशन में भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी की. लेकिन तीसरे सेशन में बहुत बेहतर गेंदबाजी नजर आई. दूसरी पारी मे श्रीलंका का कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों को चुनौती नहीं दे सका.
वहीं भारतीय टीम के लिए रविचंद्रन अश्विन (RAVICHANDRAN ASHWIN) ने 4 तो वहीं रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) ने 4 विकेट अपने नाम किया. जिसके कारण ही भारतीय टीम ने मोहाली टेस्ट मैच को पारी और 222 रनों से अपने नाम कर लिया. इसी के साथ टेस्ट सीरीज में भी टीम ने 1-0 से अहम बढ़त बना लिया है.
Tags: भारतीय क्रिकेट टीम, रविचंद्रन अश्विन, श्रीलंका क्रिकेट टीम,