बीसीसीआई
बीसीसीआई

पाकिस्तानः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में एक ओर ग्रुप स्टेज के मुकाबले खेले जा रहे हैं वहीं सुपर-12 वाली टीमें वॉर्मअप मैच खेलते हुए नजर आ रही हैं। वॉर्मअप मैच में भी टीमों की भिड़त का लुत्फ फैंस उठाते हुए नजर आ रहे हैं। आज हमें भारत (INDIA)  और पाकिस्तान (PAKISTAN) दोनों को वॉर्मअप मैच खेलते हुए देखा हैं।

भारत ने आस्ट्रेलिया से 6 रनो से जीत दर्ज की वहीं पाक को वॉर्मअप गेम में इंग्लैंड से 6 विकटों से हार झेलनी पड़ी। लेकिन मैच के अलावा हमें आज एक और चीज मैदान में नजर आयी जिसने सबका ध्यान खींचा हैं। दरअसल भारतीय टीम ने अपना मुकाबला खत्म कर पाक का मुकाबला फैंस बनकर स्टेडियम में देखते हुए नजर आई हैं।

पाकिस्तान के लिए फैन बन गई भारतीय टीम

आज भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) दोनों ही गाबा में वॉर्मअप मैच खेलते हुए नजर आए। भारत और आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) सुबह 9ः30 बजे से खेलते हुए नजर आ रही थी वहीं पाकिस्तान और इंग्लैंड (ENGLAND) ने दोपहर 1ः30 बजे से खेलना शुरू किया था।

भारतीय टीम ने अपना मुकाबला खत्म करने के बाद स्टेडियम में बैठकर पाक और इंग्लैंड के मैच का लुत्फ उठाते हुए नजर आई हैं। जिसमें भारत के लगभग हर खिलाड़ी और टीम के सपोर्ट स्टॉफ नजर आ रहे हैं। भारतीय टीम को फैंस के रूप में देखकर सोशल मीडिया में फैंस ने बातें करने शुरू कर दी। फैंस इस बात को लेकर मजेदार रिएक्शन देते हुए भी नजर आ रहे हैं।

23 अक्टूबर को होगा भारत और पाक का मुकाबला

टी20 वर्ल्ड कप वैसे तो 16 अक्टूबर से शुरू हो चुका हैं, लेकिन टूर्नामेंट का असली मुकाबला हमें 23 अक्टूबर को देखने मिलेगा जब भारत और पाकिस्तान वापस में टकराती दिखेगी। पिछले टी20 वर्ल्ड कप 2021 में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकटों से हराया था।

भारतीय टीम वापस से पाकिस्तान के खिलाफ अपनी लय हासिल कर जीत हासिल करना चाहेगी वहीं पाक भी अपने पिछले वर्ल्ड कप जैसे खेल की उम्मीद कर रही होगी। दोनों ही टीमों में शानदार व मैच विनर खिलाड़ियों की भरमार हैं। देखना दिलचस्प होगा कि कौन जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में अपनी पकड़ बना पाता हैं।