टी20 विश्व कप 2022 जीतने के लिए रोहित शर्मा को करनी होगी इन 3 क्षेत्रों में मेहनत, वर्ना फिर होगी पाकिस्तान से हार

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के बाद टी20 विश्व कप 2022 (T20 WORLD CUP 2022) की आमद होने जा रही है। सभी इंटरनेशनल टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में लग गई है। भारतीय टीम को पिछले टी 20 विश्वकप में बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था। यहां तक कि टीम अपने चिर प्रतिद्वंद्धी टीम पाकिस्तान से भी हार गई थी। ऐसाा इस बार न हो इसके लिए कप्तान रोहित शर्मा को अभी से काम करने की जरूरत है।
हम आपको इस लेख में बताएंगे कि कौन से ऐसे तीन क्षेत्र हैं जहां पर मेहनत कर टीम एक बार फिर से टी20 विश्व कप 2022 (T20 WORLD CUP 2022)को ला सकती है।
1- जसप्रीत बुमराह का ढूंढना होगा पार्टनर
टी20 विश्व कप 2022 (T20 WORLD CUP 2022)को जीतने के लिए टीम को सबके पहले अपनी गेंदबाजी पर फोकस करना होगा। टीम के पेसर गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (JASPREET BUMRAH) रन को रोकने के साथ अक्सर शुरुआती विकेट निकालने में कामयाब हो जाते हैं लेकिन दूसरे से छोर से गेंदबाजी करने वाले गेंदबाजों का सहयोग न मिलने से जसप्रीत बुमराह की सारी मेहनत पर पानी फिर जाता है।
टीम को अपनी इस बड़ी कमी को पूरा करना होगा। आईपीएल (IPL) में अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, टी नटरानज व भुनेश्वर कुमार में से किसी एक को तैयार कराकर अच्छी गेंदबाजी करानी होगी।
2- पावर प्ले में करनी होगी अक्रामक बल्लेबाजी
टी20 विश्व कप 2022 (T20 WORLD CUP 2022) में भारतीय टीम को जीत के लिए दूसरा बड़ा कार्य पावरप्ले के 6 ओवरों में तेज बल्लेबाजी कर अधिकांश रन बटोरने होंगे। इसके लिए टीम को अपने ओपनर बल्लेबाज बदलने होंगे। अभी तक ओपनिंग का जिम्मा कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और केएल राहुल (KL RAHUL) संभाल रहे हैं।
अक्सर ऐसा होता है कि दोनों बल्लेबाज अपना विकेट बचाने के चक्कर में तेज गति से रन नहीं बना पाते। दोनों बल्लेबाज सेट होने के बाद ही रन नहीं बनाते हैं। जब कभी दोनों बल्लेबाजों में से कोई एक आउट होता तो अक्सर कम रनरेट के चलते टीम पर दबाव बना रहता है। इसमें युवा बल्लेबाज शुभमन गिल, रितुराज व ऋद्धिमान साहा का प्रयोग कर सकते हैं।
3- करनी होगी अनुभवी फिनिशर की खोज
भारतीय टीम को इस बार टी20 विश्व कप 2022 (T20 WORLD CUP 2022) में जीत के लिए तीसरी सबसे बड़ी अपनी खामी फिनिशर बल्लेबाज की कमी को दूर करना होगा। टीम में महेंद्र सिंह धोनी के बाद फिनिशर की जगह अभी तक नहीं भर पाई है। टीम को फिनिशर बैटमैन के रूप में एक अनुभवी खिलाड़ी चाहिए।
इस आईपीएल (IPL) में दो खिलाड़ियों ने फिनिशर की भूमिका सही ढंग से निभाई है। इसमें भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी दिनेश कर्तिक (DINESH KARTIK) व सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) शामिल है। दोनों खिलाड़ियों के पास अच्छे खेल हैं, दोनों में से किसी एक को मौका देकर इस बड़ी कमी को दूर किया जा सकता है।
Tags: आईपीएल 2022, दिनेश कार्तिक, भारतीय क्रिकेट टीम, रितुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव,