भारतीय टीम के साथ हर पल साथ रहने वाली इस महिला के बारे में क्या जानते हैं आप? बेहद महत्वपूर्ण हैं टीम में इनका रोल

By Twinkle Chaturvedi On October 16th, 2022
भारतीय टीम के साथ हर पल साथ रहने वाली इस महिला के बारे में क्या जानते हैं आप? बेहद महत्वपूर्ण हैं टीम में इनका रोल

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 16 अक्टूबर से शुरू होने वाला हैं। भारतीय टीम (INDIAN TEAM) आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) पहुंच कर अभ्यास करती हुई नजर आ रही हैं। फैंस की नजर हमेशा खिलाड़ियों के साथ-साथ बैकरूम स्टॉफ पर भी हमेशा रहती हैं। फैंस हमेशा उत्सुक रहते हैं कि वो कौन हैं और उनका काम क्या हैं।

भारतीय टीम के बैकरूम स्टॉफ में एक महिला स्टॉफ भी मौजूद हैं। आज हम आपको उस महिला स्टॉफ से जुड़ी सारी जानकारी देने वाले हैं। साथ ही आपको यह भी बताएंगे की उन्होने कैसे अपने करियर की शुरुआत की थी।

सीनियर मीडिया प्रोड्यूसर हैं रजल अरोड़ा

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के 16 सदस्यीय बैकरूम स्टॉफ में मौजूद एक मात्र फीमेल स्टॉफ का नाम राजलक्ष्मी अरोड़ा (RAJLAXMI ARORA) है। जिनका निक नेम रजल अरोड़ा है। रजल बीसीसीआई में एक सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। रजल का काम खिलाड़ियों और फैंस के बीच के रिश्ते को मजबूत बनाने का है।

हम बीसीसीआई (BCCI) द्वारा खिलाड़ियों की जितनी वीडियो देखते हैं, उसके पीछे रजल का ही हाथ है। साल 2019 में रजल अरोड़ा के ऊपर बीसीसीआई ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी थी। बीसीसीआई ने उन्हें चार सदस्यीय आंतरिक समिति के प्रमुख के रूप में नॉमिनेट किया था। जो खिलाड़ियों के दुर्वयव्हार पर नजर रखने का काम करती है।

कंटेट राइटर के तौर पर रजल ने शुरू किया था करियर

राजलक्ष्मी अरोड़ा ने पुणे के सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया एंड मास कम्यूनिकेशन से मीडिया में डिग्री हासिल की है। रजल अपने स्कूल टाइम में बास्केटबॉल और शूटिंग टीमों के सदस्य के रूप में काम कर चुकी हैं।

राजलक्ष्मी ने अपने करियर की शुरूआत एक कंटेट राइटर के तौर पर की थी। साल 2015 में वह बीसीसीआई (BCCI) से एक सोशल मीडिया मैनेजर के रूप में जुड़ी थीं, लेकिन अब वो सानियर प्रोड्यूसर बन चुकी हैं।

 

Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, बीसीसीआई, भारतीय क्रिकेट टीम, राजलक्ष्मी अरोड़ा,