टी20 वर्ल्ड कप में नई जर्सी में दिखाई देगी भारतीय टीम, खबर सुन दीवाने हुए फैंस, देखें पहली झलक

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) एशिया कप (ASIA CUP) के बाद अब टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) की तैयारी में जुट चुकी हैं। बीसीसीआई ने कल 12 सिंतबर को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी हैं। पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप 2021 में हमने भारतीय टीम की नई जर्सी देखी थी। जिसे बीलियन चियर्स जर्सी कहते हैं। क्योंकि जर्सी में बने साऊंड वेव भारतीय फैंस के चियर्स की निशानी हैं।
ठीक उसी तरह बीसीसीआई (BCCI) इस वर्ल्ड कप से पहले भी नई जर्सी लांच करने वाली हैं। बीसीसीआई ने एक वीडियो शेयर कर भारतीय फैंस को नई जर्सी का हिस्सा बनने का मौका दिया हैं।
वर्ल्ड कप में नये रंग में दिखेगी भारतीय टीम

टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम (INDIAN TEAM) की नई जर्सी लांच होने वाली हैं। जिसके लिए भारतीय क्रिकेट टीम के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाऊंट द्वारा एक वीडियो शेयर किया गया हैं। इस वीडियो के जरिए भारतीय फैंस को टीम इंडिया की नई जर्सी का हिस्सा बनने का मौका दिया गया हैं। इस वीडियो में कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA), श्रेयस अय्यर और हार्दिक पांड्या नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो में कप्तान रोहित शर्मा पहले नजर आए। जिन्होने कहा- “आप फैंस ही हमें वो क्रिकेटर बनाते हैं, जो हम हैं”। उसके बाद श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) कहते हुए नजर आए कि “आपकी सराहना के बिना खेल बिल्कुल वैसा नहीं हैं”। फिर अंत में हार्दिक पांड्या (HARDIK PANDYA) नजर आए।
हार्दिक ने कहा “लिंक पर क्लिक करके टीम इंडिया की नई जर्सी का हिस्सा बनें”। भारतीय क्रिकेट टीम ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा हैं- “आपकी सराहना के बिना हमारे लिए खेल बिल्कुल वैसा नहीं हैं। फैन मूमेंट शेयर कर खेल के लिए अपनी प्रशंता दिखाइए। अधिका जानकारी के लिए हमारी स्टोरी देखिए”।
यहां देखें वीडियो-
Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, बीसीसीआई, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या,
View this post on Instagram
