IND vs SA: आगामी सीरीज के लिए केरल पहुंचे भारतीय खिलाड़ियों के ऊपर हुई फूलों की वर्षा, ऐसा जोशीला स्वागत कर देगा दिल को खुश

By Twinkle Chaturvedi On September 27th, 2022
IND vs SA: आगामी सीरीज के लिए केरल पहुंचे भारतीय खिलाड़ियों के ऊपर हुई फूलों की वर्षा, ऐसा जोशीला स्वागत कर देगा दिल को खुश

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के बाद 28 सितंबर से साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के साथ घरेलू सीरीज खेलने के लिए तैयार हैं। तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच 28 सितंबर को ग्रीनफील्ड स्टेडियम तिरूवनंतपुरम (GREENFIELD STADIUM) में खेला जाएगा।

भारतीय टीम के शानदार जीत के बाद फैंस का उत्साह काफी ज्यादा बढ़ चुका हैं। इस मैच में हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी दिखाई नहीं देने वाले हैं। भारतीय टीम पहले मैच के लिए केरल पहुंच चुकी हैं। जहां उनका भव्य स्वागत हुआ हैं। जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा हैं।

भारतीय खिलाड़ियों के ऊपर हुई फूलों की बारिश

साऊथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच के लिए भारतीय टीम केरल पहुंच चुकी हैं। बीसीसीाई ने भारतीय खिलाड़ियों के केरल जर्नी का एक वीडियो शेयर किया हैं। जो जमकर वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में भारतीय खिलाड़ी जमकर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। जब टीम एयरपोर्ट पर पहुंची तो वहां मौजूद फैंस ने उनका धमाकेदार स्वागत किया।

जब टीम बस में बैठी तो फैंस बस के पीछे भी भागते हुए नजर आ रहे हैं। जब भारतीय टीम होटल पहुंचती हैं तो होटल स्टॉफ खिलाड़ियों पर फूल बरसाना शुरू कर देते हैं। स्टॉफ फूलों की वर्षा करने के बाद उनके माथे पर तिलक लगाते हुए भी नजर आए। भारतीय टीम के स्वागत का यह वीडियो जमकर सुर्खियां बटोर रहा हैं।

आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से भारत को काफी कुछ सीखने को मिला हैं। इस आगामी सीरीज से सीख लेकर भारत टी20 वर्ल्ड कप में अपना जौहर दिखाती हुए नजर आएगी।

यहां देखें भारतीय खिलाड़ियों के भव्य स्वागत का वीडियो-

Tags: बीसीसीआई, भारत बनाम साऊथ अफ्रीका, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, विराट कोहली,
Exit mobile version