Indian team वेस्टइंडीज सीरीज खेलने के बाद इस देश के दौरे पर जाएगी, 6 साल बाद होगी यह टीम सामने
Indian team वेस्टइंडीज सीरीज खेलने के बाद इस देश के दौरे पर जाएगी, 6 साल बाद होगी यह टीम सामने

India Tour of Zimbabwe: भारतीय टीम (Indian team) इस समय इंग्लैंड के दौरे पर गई हुई है। भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ इन मैचों की टी-20 सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी और पांचवें टेस्ट मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20 मैच में शानदार वापसी की है।

भारतीय टीम इंग्लैंड के बाद वेस्टइंडीज का सामना करेगी। वेस्टइंडीज से मुकाबला करने के बाद भारतीय टीम जिंबाब्वे के खिलाफ मैच खेलने उतरेगी।

जिंबाब्वे के दौरे पर जाएगी भारतीय टीम

भारतीय टीम वेस्टइंडीज से मुकाबला करने के बाद जिंबाब्वे दौरे के लिए जाएगी। भारतीय टीम को जिंबाब्वे के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। जिंबाब्वे क्रिकेट के एक अधिकारी ने हाल ही में क्रिकबज से इंटरव्यू के दौरान कहा है कि हम भारत की मेजबानी करके बहुत खुश हैं और हम एक प्रतिस्पर्धा और यादगार सीरीज की उम्मीद करते हैं। आपको बता दें कि भारत और जिंबाब्वे के बीच होने वाले मैच जिंबाब्वे की राजधानी हरारे स्पोर्ट क्लब में खेले जाएंगे।

6 साल बाद जिंबाब्वे से मुकाबला करेगी भारतीय टीम

युवराज सिंह को पीछे कर Hardik Pandya ने बनाया रिकॉर्ड, बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय

भारतीय क्रिकेट टीम जिंबाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2016 के दौरान दौरे पर गई थी। जहां जिंबाब्वे और भारतीय टीम के बीच तीन वनडे मैचों की और तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए गई थी। लेकिन एक बार फिर से साल 2022 में भारतीय टीम 6 साल बाद जिंबाब्वे के दौरे पर जाने वाली है।

Read More-रविंद्र जडेजा और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच नहीं है सबकुछ ठीक, फैंस ने सोशल मीडिया पर लिए जमकर मजे