एशिया कप 2022 के लिए हुई 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा, राहुल और कोहली की हुई वापसी, वहीं बुमराह और हर्षल चोट के कारण हुए बाहर

एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का इंतजार क्रिकेट फैंस काफी लंबे समय से कर रहे हैं। लगभग 2 साल के अंतराल के बाद यह टूर्नामेंट वापसी कर रहा हैं। 27 अगस्त 2022 से यह टूर्नामेंट यूएई (UAE) में शुरू होने वाला हैं। भारत (INDIA) पिछले एशिया कप 2018 की विजेता रही हैं, इस साल टूर्नामेंट में भारत की कोशिश अपने खिताब को बरकरार रखने की होगी। आज 8 अगस्त को एशिया कप के लिए टीम की घोषणा की गयी हैं।
जिसमें रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) कप्तानी संभालते दिखेंगे। साथ ही में केएल राहुल (KL RAHUL) और विराट कोहली (VIRAT KOHLI) की टीम में वापसी हुई हैं।
केएल राहुल और विराट कोहली की हुई वापसी

भारतीय क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई (BCCI) द्वारा एशिया कप 2022 के लिए टीम की घोषणा कर दी गई हैं। एशिया कप में रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) भारतीय टीम की कप्तानी वापस से संभालने के लिए तैयार हैं। वहीं केएल राहुल (KL RAHUL) जो चोट के चलते पिछले दौरों में टीम का हिस्सा नहीं बने थे। एशिया कप 2022 से वापस से भारतीय टीम में वापसी करते दिख रहे हैं। साथ ही में केएल राहुल को एशिया कप 2022 की टीम में उप-कप्तान कि जिम्मेदारी भी मिली हैं।
केएल राहुल के साथ विराट कोहली (VIRAT KOHLI) भी टीम में वापसी करते दिख रहे हैं, विराट कोहली जो एशिया कप 2018 में भारत की टीम का हिस्सा नहीं थे। लेकिन इस सीजन अपना कहर बरपाते नजर आएंगे। रविचंद्रन अश्विन (R ASHWIN) ने भी टीम में वापसी की हैं। दिनेश कार्तिक आईपीएल के बाद से भारतीय टीम के टी20 टीम में लगातार खेलते दिखाई दे रहे हैं। 2019 के बाद दिनेश कार्तिक पहली बार भारत के लिए बड़े टूर्नामेंट खेलते देखते दिखाई देंगे।
यह युवा खिलाड़ी मचाएंगे धमाल

अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) , रवि बिश्नोई (RAVI BISHNOI) और आवेश खान (AVESH KHAN) युवा खिलाड़ी जो आईपीएल लीग में छाने के बाद भारतीय टीम में खेलते दिखाई दिए। अब पहली बार एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में भारत की अगुवाई करते हुए नजर आने वाले हैं। श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) की जगह पर टीम ने दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) पर भरोसा जताते हुए उन्हें टीम में जगह दी हैं। साथ ही सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) भी एशिया कप में एक्शन में दिखाई देते नजर आएंगे।
एशिया कप 2022 के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और आवेश खान।
🚨#TeamIndia squad for Asia Cup 2022 – Rohit Sharma (Capt ), KL Rahul (VC), Virat Kohli, Suryakumar Yadav, Deepak Hooda, R Pant (wk), Dinesh Karthik (wk), Hardik Pandya, R Jadeja, R Ashwin, Y Chahal, R Bishnoi, Bhuvneshwar Kumar, Arshdeep Singh, Avesh Khan.
— BCCI (@BCCI) August 8, 2022
Tags: एशिया कप 2022, केएल राहुल, बीसीसीआई, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, विराट कोहली,
