आईपीएल 2022 के दौरान चेतेश्वर पुजारा इस टीम के लिए खेलते हुए आयेंगे नजर, लेकिन इस वजह से नहीं खेल पायेंगे पहला मैच

By Shadab Ahmad On April 6th, 2022
आईपीएल 2022 के दौरान चेतेश्वर पुजारा इस टीम के लिए खेलते हुए आयेंगे नजर

भारतीय क्रिकेट टीम (INDAIAN CRICKET TEAM) से बाहर चल रहे चेतेश्वर पुजारा (CHETESHWAR PUJARA) अपना पहला ससेक्स के लिए अपना पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। गुरुवार से काउंटी चैंपियनशिप शुरू हो रही है। चेतेश्वर पुजारा (CHETESHWAR PUJARA) को छह क्रिकेट काउंटी चैंपियनशिप में खेलना था। इसके साथ ही रॉयल लंदन कप ( ROYAL LONDON CUP) और चार एकदिवसीय मैच में भी हिस्सा लेना था। अब वो फिलहाल काउंटी के पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे।

वीजा कारणों से लंदन नहीं पहुंच पा रहे चेतेश्वर पुजारा

चेतेश्वर पुजारा (CHETESHWAR PUJARA) को अभी तक वीजा नहीं मिल पाया है। ससेक्स के प्रदर्शन निदेशक कीथ ग्रीनफील्ड ने बयान में कहा,

‘‘ वर्तमान माहौल में विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता सुनिश्चित करना बेहद मुश्किल है। हमने चेतेश्वर पुजारा के शुरुआती अनुबंध पर फिर से बातचीत की जिससे वह रॉयल लंदन कप और काउंटी चैंपियनशिप के अधिक मैचों के लिये वापसी कर सकेंगें इससे वीजा संबंधी जरूरतें बदल गयीं। हमें उम्मीद थी कि पुजारा पिछले सप्ताहांत में टीम से जुड़ जाएंगे लेकिन अब वह इस सप्ताहांत में ही टीम से जुड़ पाएंगे.”

ससेक्स को उम्मीद है कि पुजारा डर्बीशर के खिलाफ अगले सप्ताह होने वाले दूसरे मैच के लिये उपलब्ध रहेंगे।

खराब प्रदर्शन से चेतेश्वर पुजारा का ग्रेड भी हुआ कम

ससेक्स के मुख्य कोच इयान सेलिसबरी ने कहा,

‘‘ निश्चित तौर पर मैं बेहद निराश हूं कि हमें सत्र के पहले मैच के लिये पुजारा जैसे अनुभवी खिलाड़ी की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी, लेकिन हमें अभी मैच पर ध्यान देने की जरूरत है।’ पुजारा पिछले लंबे समय से बड़ी पारी खेलने के लिये जूझ रहे हैं जिससे उन्हें भारतीय टीम में अपनी जगह गंवानी पड़ी है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के केंद्रीय अनुबंध में भी उनका ‘ग्रेड’ कम कर दिया गया है।”

बता दें कि चेतेश्वर पुजार काफी समय अपनी पूरी लय में बल्लेबाजी नहीं कर पा रहे है। बीसीआई (BCCI) ने उनको श्रीलंका के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच के लिए नहीं चुना था। अगर उनका प्रदर्शन लंदन में ठीक होता है तो उनको टीम में लौटने की संभावना बन सकती है।

Tags: चेतेश्वर पुजारा, भारतीय क्रिकेट टीम,