एशिया कप 2022 को लेकर तैयार हुई 16 खिलाड़ियों के भारतीय टीम, जानें किन खिलाड़ियों को मिला मौका और कौन बनेगा कप्तान

उन दिनों Indian Team वेस्टइंडीज के दौरे पर गई हुई है जहां पर वनडे सीरीज टीम इंडिया ने जीत ली है बस आखिरी मैच जो आज यानी 27 जुलाई को खेला जाना है। उसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी इस का पहला मैच 29 जुलाई को खेला जाएगा। लेकिन इस वक्त सभी की निगाहें एशिया कप पर टिकी हुई हैं जो कि अब अगले महीने शुरू होने जा रहा है। एशिया कप 27 अगस्त से 11 सितंबर तक खेला जाएगा।
इस बार एशिया कप की मेजबानी श्रीलंका नहीं बल्कि यूएई करेगा। वही आपको बता दें बीसीसीआई एशिया कप में उन खिलाड़ियों को मौका देगी जो टी20 विश्व कप में भाग लेंगे। टीम इंडिया इन खिलाड़ियों को एशिया कप में खेलने का मौका दे सकती है यह 16 खिलाड़ी टीम इंडिया में शामिल हो सकते हैं।
ईशान किशन को भी दिया जा सकता है मौका
भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी केएल राहुल और कप्तान रोहित शर्मा की सलामी बल्लेबाजी तो सभी पसंद करते हैं इन दोनों की बल्लेबाजी शानदार प्रदर्शन करके कहर ढा देती है। रोहित शर्मा और केएल राहुल सलामी बल्लेबाजी करते नजर आएंगे इसके साथ में ईशान किशन टीम शामिल किए जा सकते हैं क्योंकि इस वक्त तो आप बहुत अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं। वहीं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस वक्त आराम पर है लेकिन वह एशिया कप में खेलते हुए नजर आएंगे।
नहीं आपको बता दें चौथे स्थान पर कई मुख्य खिलाड़ी दावेदार हैं दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी मौजूद है इसके चलते कोच राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा के लिए चुनाव करना काफी मुश्किल होने वाला है। पांचवे स्थान पर ऋषभ पंत शानदार फॉर्म में खेलते हुए नजर आने वाले हैं। मिडिल ऑर्डर के तौर पर हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक को जगह दी जा सकती।
इन गेंदबाजों को भी दिया जा सकता है मौका
वहीं भारतीय टीम ने कई तेज गेंदबाज हैं जिसमें इस वक्त जसप्रीत बुमराह बेहद अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार की जोड़ी गेंदबाजी करती नजर आएगी। वही रोहित शर्मा, हर्षल पटेल, युज़वेंद्र चहल को भी आलराउंडर के तौर पर जगह दे सकते हैं वहीं आलराउंडर के तौर पर रवींद्र जडेजा को भी टीम में जगह दी जा सकती है।
भारतीय टीम एशिया कप में जाने के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करती हुई नजर आएगी। हर खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करता नजर आएगा।आइए जानते हैं एशिया कप के लिए 16 खिलाड़ियों की टीम।
एशिया कप 2022 के लिए 16 खिलाड़ियों की टीम!
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर ,दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव ,ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, युज़वेंद्र चहल, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अक्षर पटेल।
Tags: एशिया कप 2022, भारतीय किकेट टीम, रोहित शर्मा,