IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए हुई टीम की घोषणा रोहित शर्मा संभालेंगे कप्तानी का जिम्मा, ये दिग्गज खिलाड़ी हुए बाहर तो इनकी हुई धमाकेदार एंट्री
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हुई टीम की घोषणा, विराट कोहली सहित इन 3 दिग्गजों को मिला आराम

रोहित शर्माः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) 22 जुलाई से वेस्टइंडीज का दौरा (WESTINDIES TOUR) शुरू करने वाली हैं। इस दौरे में टीम पहले वनडे सीरीज खेलेगी फिर टीम 29 जुलाई से 5 मैचों की टी-20 सीरीज भी खेलती दिखाई देगी। वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा पहले की जा चुकी हैं, जिसमें शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) कप्तानी संभालते हुए नजर आएंगे। आज बीसीसीआई (BCCI) ने टी-20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी हैं, जिसमें रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) कप्तान की जिम्मदारी संभालेंगे।

साथ ही में केएल राहुल (KL RAHUL) और कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) जो चोट के कारण बाहर थे, उन्हें भी टी-20 सीरीज में टीम में जगह मिली हैं। विराट कोहली (VIRAT KOHLI) , जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) और युजवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ी वेस्टइंडीज दौरे में टीम का हिस्सा नहीं हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में रोहित संभालेंगे कप्तानी का जिम्मा

बीसीसीआई (BCCI) ने जब वेस्टइंडीज दौरे के लिए वनडे टीम की घोषणा की थी, तब हर कोई रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) को टीम का कप्तान ना देखकर अचंभा रह गया था। ऐसी खबरे भी आ रही थी कि शायद रोहित वेस्टइंडीज दौरे में शामिल ना हो, लेकिन आज बीसीसीआई ने टी-20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर भारतीय फैंस को खुश कर दिया। इस सीरीज में रोहित शर्मा ही कप्तानी करते नजर आएंगे।

विराट कोहली (VIRAT KOHLI), जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) और युजवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ी वनडे और टी-20 सीरीज दोनों में टीम का हिस्सा नहीं हैं। वेस्टइंडीज दौरे की टी-20 टीम में अमूमन वहीं टीम हैं जो पिछले सीरीजों में खेलती हुई नजर आयी हैं। रविचंद्रन अश्विन (R ASHWIN) इस टी-20 टीम में नए चेहरे के रूप में मौजूद हैं।

केएल राहुल और कुलदीप यादव बने टीम का हिस्सा

I

केएल राहुल (KL RAHUL) और कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) जो साऊथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज की शुरूआत से पहले चोटिल होकर बाहर हो गए थे। उसके बाद से वो हर अंतराष्ट्रीय सीरीज से बाहर ही रहे हैं। केएल राहुल और कुलदीप यादव दोनों ही अब चोट से उबरते हुए नडर आ रहे हैं। वेस्टइंडीज दौरे में उन्हें टीम में शामिल किया गया हैं। लेकिन अगर वो सीरीज से पहले पूरी तरह ठीक रहते हैं, तभी वो टीम का हिस्सा बन सकते हैं, वर्ना उन्हें इस दौरे से भी बाहर होना पड़ेगा। हम उम्मीद करेंगे की दोनों खिलाड़ी टी-20 सीरीज से पहले ठीक हो जाए।

वेस्टइंडीज दौरे के भारत की टी-20 टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, आर अश्विन, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।

*केएल राहुल और कुलदीप यादव को शामिल करना फिटनेस पर निर्भर करता है।