IND vs ENG: धोनी, सुरेश रैना, सौरव गांगुली और तेंदुलकर की शानदार जोड़ियों ने लॉर्ड्स के मैदान में मौजूदगी दर्ज कर बढ़ाई मैच की शोभा

By Twinkle Chaturvedi On July 15th, 2022
IND vs ENG: धोनी, सुरेश रैना, सौरव गांगुली और तेंदुलकर की शानदार जोड़ियों ने लॉर्ड्स के मैदान में मौजूदगी दर्ज कर बढ़ाई मैच की शोभा

सौरव गांगुलीः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने इंग्लैंड (ENGLAND) के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी शुरू कर दी हैं। सीरीज के पहले मैच में भारत ने इंग्लैंड को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी हैं। सीरीज का दूसरा मैच 14 जुलाई को लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम (LORDS CRICKET STADIUM) में भारतीय समय शाम 5ः30 बजे से खेला गया। कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीतकर एक बार फिर गेंदबाजी करने का फैसला लिया हैं।

आज का मैच देखने भारत के कई दिग्गज खिलाड़ी मैदान में पहुंचे हैं। जिसमें सौरव गांगुली (SOURAV GANGULY), सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULKAR), महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) और सुरेश रैना (SURESH RAINA) शामिल हैं।

भारत के दिग्गज सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर लॉर्ड्स में दिखे साथ

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) आज इंग्लैंड (ENGLAND) के साथ वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेल रही हैं। जिसमें भारत अच्छा प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही हैं। मैदान में खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से चार-चांद लगा ही रहे हैं। लेकिन साथ-साथ में स्टेडियम भी भारत के दिग्गज खिलाड़ी सौरव गांगुली (SOURAV GANGULY) और सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी से चमक रहा हैं।

दोनों ही खिलाड़ी साथ में इस मजेदार मैच का मजा लेते नजर आ रहे हैं। सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULKAR) दोनों की दोस्ता किसी से छुपी नहीं हैं। यह दोनों खिलाड़ी भारत की सबसी सर्वश्रेष्ठ ओपनिंग जोड़ी के रूप में शुमार हैं। क्रिकेट फैंस इन दोनों खिलाड़ियों को साथ में देखकर फुले नहीं समां रही हैं।

धोनी और सुरेश रैना को एक साथ देख फैंस हुए इमोशनल

आज भारत के मैच में कई बड़े दिग्गज खिलाड़ी अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) और सुरेश रैना (SURESH RAINA) की जोड़ी भारतीय टीम की सबसे बेस्ट जोड़ी मानी जाती हैं। दोनो ही खिलाड़ियो ने भारत और आईपीएल टीम चेन्न्ई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलते हुए कई यादगार पारियां खेली हैं। दोनों की दोस्ती भी काफी ज्यादा मशहूर हैं। लेकिन आईपीएल 2022 के बाद से दोनों के बीच सब कुछ ठीक ना होने की खबर आ रही थी।

लेकिन आज इन दोनों खिलाड़ियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कर सबको बता दिया हैं। सब चीज़ ऑल वेल हैं। सुरेश रैना ने अपनी और धोनी की तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की। उसके बाद सीएसके की टीम ने भी अपने सोशल हैंडल में इसे शेयर किया। जिसके बाद फैंस काफी इमोशनल होते नजर आए।

Tags: भारत बनाम इंग्लैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर, सुरेश रैना, सौरव गांगुली,
Exit mobile version