IND vs PAK: भारत की जीत के बाद, सड़कों पर गाजे-बाजों के साथ तिरंगा लहराकर भारतीय फैंस ने दिखाया अपना जलवा, देखें वीडियो

By Twinkle Chaturvedi On August 29th, 2022
टी20 वर्ल्ड कप

लगभग 10 महीने के लंबे इंतजार के बाद हमें भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) का धमाकेदार मुकाबला देखने को मिला। एशिया कप 2022 के दूसरे मैच में 28 अगस्त को दुनिया की सबसे बड़ी राइवल इंडिया और पाकिस्तान के बीच दुबई (DUBAI) में मुकाबला खेला गया। जिसे इंडियन टीम ने पूरी टीम के सहयोग से 5 विकेट से जीत हासिल कर टी20 विश्व कप 2021 का बदला पूरा कर लिया हैं। कल भारत की जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल नजर आया। फैंस के इसी जश्न का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा हैं।

पाकिस्तान को हराने के बाद झूमते नजर आए भारतीय फैंस

पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम गेंदबाजी करते हुए हर पल पर कामयाब होती नजर आ रही थी। लेकिन बल्लेबाजी में गिरते विकटों ने इंडिया की टेंशन बढ़ा दी थी। फिर रविंद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या ने अपनी शानदार पारी से इंडिया को मैच जीतवा दिया। गेंद और बल्ले से अपना शानदार प्रदर्शन दिखाने वाले हार्दिक पांड्या इस धमाकेदार मैच के हीरो रहे हैं।

कल पाकिस्तान के हारने के बाद पूरे देश में त्योहार जैसा माहौल नजर आया। फैंस ढोल-नगाड़ों और पठाखों से जश्न मनाते नजर आए। और ऐसा जश्न हो भी क्यों ना आखिरी भारतीय फैंस के कलेजे को पाकिस्तान को हराकर ठंडक पड़ गई हैं। भारतीय फैंस के इसी जश्न का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा हैं। जिसमें फैंस नाचते-गाते और पटाखे फोड़ते नजर आ रहे हैं।

यहां देखें वीडियो

Tags: भारत बनाम पाकिस्तान, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा,