इंग्लैंड को जीत की बधाई देने की जश्न में डूबी भारतीय टीम, विराट से लेकर सचिन तेंदुलकर ने लगाया बधाईयों का तांता

इंग्लैंड को जीत की बधाई देने के जश्न में डूबी भारतीय टीम, विराट से लेकर सचिन तेंदुलकर ने लगाया बधाईयों का तांता

टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप 2022 का विजेता हमें मिल चुका हैं इंग्लैंड ने पाकिस्तान को आज 13 नवंबर को हुए फाइनल मैच में 5 विकेट से शिकस्त देकर दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाई हैं। सेमीफाइनल और फाइनल मैचों में जिस तरह का इंटेट इंग्लैंड ने दिखाया हैं वह काबिलेतारीफ हैं। पूरी दुनिया आज इंग्लैंड के शानदार प्रदर्शन को सलाम करते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें हमारी भारतीय टीम भी पीछे नहीं हैं सचिन तेंदुलकर से लेकर विराट कोहली तक काफी सारे भारतीय खिलाड़ी जीत की शानदार बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़े- ICC ने टी20 वर्ल्ड कप के विजेता और रनरअप पर पानी की तरह बहाए पैसे, जानें किसको मिली कितनी धनराशि

इंग्लैंड को जीत की बधाई देती नजर आयी भारतीय टीम

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए पहले सेमीफाइनल में भारत को 10 विकेट से पटखनी दी उसके बाद फाइनल में पाकिस्तान को परास्त किया। इंग्लैंड की जीत से पूरी दुनिया जश्न में डूबी हुई हैं। भारतीय फैंस भी इंग्लैंड की जीत से काफी खुश नजर आ रहे हैं क्योंकि फैंस नहीं चाहते थे कि यह कप हमारे सबसे बड़े राइवल पाकिस्तान का हो जाए। एशिया कप का फाइनल हारने के बाद एक बार फिर पाकिस्तान का सपना फाइनल में टूट गया हैं।

जिससे भारतीय फैंस खुश नजर आ रहे हैं। भारतीय फैंस के साथ-साथ हमारे भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी जमकर अंग्रेजी टीम की बड़ाई करते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, हार्दिक पांड्या और मोहम्मद शमी समेत कई खिलाड़ी बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। आइए आपको हमारे भारतीय खिलाड़ियों के ट्विट दिखाते हैं-

यहां देखें भारतीय क्रिकेटर्स की प्रतिक्रिया-

Exit mobile version