कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने किया जवानों को याद, सोशल मीडिया में अर्पित की श्रध्दांजलि

By Twinkle Chaturvedi On July 26th, 2022
कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने किया जवानों को याद, सोशल मीडिया में अर्पित की श्रध्दांजलि

भारतीय क्रिकेट टीमः आज पूरा भारत (INDIA) देश कारगिल विजय दिवस (KARGIL VIJAY DIWAS) मना रहा हैं। आज ही के दिन 26 जुलाई 1999 में भारत की सेना बलों ने पाकिस्तान (PAKISTAN) को हराया था। तब से ही आज के दिन को विजय दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। पूरा देश आज भारत के उन वीरों को याद करता हैं जिनके योगदान ने भारत को विजयी बनाया और जिनकी वजह से आज हम शांति से बिना किसी डर के सांस ले पाते हैं। आज कारिगल दिवस के उपलक्ष्य पर भारतीय क्रिकेटर बिरादरी के सदस्यों ने भी हमारे वीर जवानों को श्रध्दांजलि दी हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम ने वीर जवानों को अर्पित की श्रध्दांजलि

आज 26 जुलाई को भारत पाकिस्तान के साथ हुई कारगिल युध्द की जीत को याद करते हुए और जवानों को श्रध्दांजलि अर्पित करते हुए कारिगल विजय दिवस मनाती हैं। आज के दिन पूरा देश देशभक्तिमय में डूबा हुआ हैं। पूरे देश में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जहां पर जवानों के योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मान दिया जाता हैं।

आज कारिगल दिवस के उपलक्ष्य पर हमारे भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भी जवानों के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रध्दांजलि दे रहे हैं। भारतीय क्रिकेटर्स ने सोशल मीडिया की मदद से हमारी सेना की सराहना करते हुए कारगिल विजय दिवस पर उनको याद किया हैं।

भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अपने सोशल मीडिया में लिखा हैं- “देश के लिए शहादत देने वाले हमारे युवा भाइयों को सलाम देश हमेशा आपका आभारी रहेगा! कारगिल विजय दिवस 23 साल। जीवित। जय हिंद।” गौतम गंभीर ने लिखा- “जहां हमारे लिए सांस लेना भी मुश्किल है, उन्होंने एक युद्ध जीता! सबसे बहादुर को सलाम! #कारगिल विजय दिवस।” इनके साथ भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ियों ने अपने विचार साझा करते हुए जवानों को श्रध्दांजलि दी हैं-

यहां देखें भारतीय क्रिकेटर्स के टि्वट

 

Tags: कारगिल विजय दिवस, भारतीय क्रिकेट टीम, युवराज सिंह, हरभजन सिंह,