धोनी हैं “कैप्टन अमेरिका ” तो विराट कोहली “आयरनमैन ”, जानिए एवंजर्स के किस किरदार में फिट बैठता है कौन सा भारतीय खिलाड़ी

By Twinkle Chaturvedi On November 10th, 2022
क्रिकेट

भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) के हर सदस्य अपनी काबिलियत से मैच पलटने की ताकत रखते हैं। हमने केई मैच देखें हैं जिसमें कई खिलाड़ी ने अकेले के दम पर मैच पलटा हैं। भारतीय टीम के हर सदस्य के पास अपनी ताकत हैं और वह एक-दूसरे से अलग हैं लेकिन उनका मिशन भारतीय टीम को आगे बढ़ाना है। ठीक इसी तरह एवंजर्स (AVENGERS) का मिशन हैं सुपरहीरोज़ और उनके ताकत अलग-अलग है। लेकिन उनका मिशन पृथ्वी को बचाना ही हैं। आज हम आपको कौन सा एवंजर्स किस भारतीय क्रिकेटर को सूट करेगा यह बताने वाले हैं-

विराट कोहली- आयरनमैन

क्रिकेट जगत का आयरनमैन (IRONMAN) कौन हैं यह सवाल सबके मन में हमेशा ही रहता हैं। क्रिकेट के आयरनमैन विराट कोहली के अलावा कोई और हो ही नहीं सकते हैं। विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ने अपने खेल से क्रिकेट को आगे बढ़ाने का काम किया हैं। दोनों ही बहुत हैंडसम और उनका करिश्मा इतना हैं की कोई रोके नही रोक सकता हैं।

विराट अपने बल्ले से विरोधियों को ध्वस्त करते थे। वहीं आयरमैन के आगे कोई भी विलन टिक नहीं पाता था।  जिस तरह आयरनमैन एवंजर्स के सबसे महत्वपूर्ण किरदार हैं उसी तरह विराट कोहली भी क्रिकेट की दुनिया के सबसे अहम किरदार हैं।

महेंद्र सिंह धोनी- कैप्टन अमेरिका

कैप्टन अमेरिका (CAPTAIN AMERICA) एवंजर्स के लीडर थे उसी तरह महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) भी भारतीय क्रिकेट के हमेशा कप्तान रहने वाले हैं भले ही वह रिटायर हो गए हैं। क्योंकि उनके जैसा सफल कप्तान अब तक भारत के पास नहीं हैं। धोनी और कैप्टन दोनों ही अपने कूल नेचर के लिए जाने जाते हैं।

कैप्टन अमेरिका एवंजर्स के लीडर के तौर पर कुछ कठिन फैसले लिए, धोनी ने भी भारतीय क्रिकेट की भलाई के लिए कुछ अहम फैसले लिए। उस वक्त धोनी को फैसले के लिए कठिन समय से गुजरना पड़ा। लेकिन आज वह फैसले फल दे रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी हर मायनों में कैप्टन अमेरिका की तरह हैं।

रोहित शर्मा- थॉर

थॉर (THOR) एवंजर्स के सबसे ताकतवर सुपरहीरो हैं उसी तरह रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA)  जब अपना बल्ला उठा लें तो उनसे ज्यादा ताकतवर क्रिकेट जगत में कोई और नहीं होता हैं। थॉर अपने हथौड़े से तो रोहित अपने बल्ले से विरोधियों पर प्रहार करते हुए नजर आते हैं। एक और तरह से दोनों एक तरह हैं और वह हैं उनका थोड़ा सा मोटापा। थॉर एवंजर्स एंडगेम में मोटे दिखे थे वही रोहित हमेशा अपने फिटनेस को लेकर ट्रोल होते रहते हैं।

ऋषभ पंत- स्पाइडरमैन

स्पाइडरमैन (SPYDERMAN) एवंजर्स के सबसे यंगस्ट सुपरहीरो हैं और बहुत शरारती भी हैं। स्पाइडरमैन बड़े-बड़े धुरंधरों से लड़ते हुए नजर आते हैं। वहीं ऋषभ पंत (RISHABH PANT) भी चाहे विकेट के पीछे हो या फिर क्रिज पर हो बड़े-बड़े शेरों को दहाड़ मारते हुए नजर आते हैं। ऋषभ पंत तो खुद ही अपने आप को स्पाइडरमैन बुलाते हैं। जिसके कारण कमेंट्री करते वक्त कमेंटेटर भी उन्हें इसी नाम से बुलाने लगे हैं।

युजवेंद्र चहल- एंटमैन

एंटमैन (ANTMAN) देखने में भले ही छोटे हैं लेकिन वह अपने इस छोटेपन से सबको पछाड़ते हुए और परेशान करते हुए नजर आते हैं। उसी तरह युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) भी दिखने में छोटे और पतले से हैं लेकिन उनकी गेंदबाजी से दुश्मनों का बचना मुश्किल रहता हैं। एंटमैन बहुत ही मजाकिया औरक चीजों को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेते हैं। ठीक वैसा ही चहल भी करते हैं।

जसप्रीत बुमराह- हॉकाई

हॉकाई (HAWKEYE) एक सुपरहीरो की तरह नहीं लगते हैं उसी तरह बुमराह (JASPRIT BUMRAH) भी एक तेज गेंदबाज नहीं लगते हैं वह अपने छोटे-छोटे कदम से तेज गेंद डालते हुए नजर आते हैं। जिस तरह हॉकाई की निशानेबाजी लोगों के समझ से बाहर रहती हैं उसी तरह बुमराह की गेंदबाजी भी कई बल्लेबाजों को समझ नहीं आती हैं जिसके चलते वह फंस जाते हैं। बुमराह के यॉर्कर से बचना तो और भी ज्यादा मुश्किल हैं।

भुवनेश्वर कुमार- डॉक्टर स्ट्रेंजर

डॉक्टर स्ट्रेंजर (DOCTOR STRANGER) को एक सुपरहीरो के तौर पर बहुत कम आंका गया हैं। वह अपने जादू से लड़ते हुए नजर आते थे। ठीक उसी तरह भुवनेश्वर कुमार (BHUVANESHWAR KUMAR)  भी अपने स्विंग गेंदबाजी के जादू से भारत के लिए लड़ते हुए नजर आते हैं। जिस तरह डॉक्टर स्ट्रेंजर अपने हाथों का इस्तेमाल करते हैं उसी तरह भुवी भी स्विंग करने के लिए अपने हाथों का ही इस्तेमाल करते हुए नजर आते हैं।

रविंद्र जडेजा- ब्लैक पैंथर

रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) क्रिकेट की दुनिया के सबसे सर्वश्रेष्ठ फील्डरों में से एक हैं अपने फील्डिंग से उन्होने कई मैचों का रूख पलटा हैं। ब्लैक पैंथर भी अपने स्पीड के लिए जाने जाते हैं। ब्लैक पैंथर (BLACK PANTHER) वाकांडा के राजा थे। ठीक उसी तरह फैंस रविंद्र जडेजा को सर रविंद्र जडेजा कहकर पुकारते हैं और जडेजा भी अपने बल्ले को तलवार की तरह घूमाते हुए नजर आते हैं बिल्कुल किसी राजा की तरह।

 

Tags: एवंजर्स, भारतीय क्रिकेट टीम, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली,
Exit mobile version