इस समय भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian women’s cricket team) इंग्लैंड दौरे पर पहुंची है। भारतीय टीम को पहले मैच में हार देखनी पड़ी, लेकिन एक भारतीय क्रिकेटर ने स्टार ऑलराउंडर वेदा कृष्णमूर्ति का दिल जीत लिया। इंग्लैंड दौरे पर Player वेदा कृष्णमूर्ति टीम का हिस्सा नहीं है, लेकिन वह इस समय चर्चा में जरूर है।
वेदा कृष्णमूर्ति का आया दिल

कर्नाटक के क्रिकेटर अर्जुन होयसला (Arjun Hoysala) ने वेदा कृष्णमूर्ति को प्रपोज किया है। अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर यह फोटो शेयर की और इस बात की जानकारी सभी को दी है। उनकी इस फोटो लोगों को बहुत पसंद आ रही है।

ज्ञात हो कि अपने घुटनों के बल बैठकर अर्जुन ने वेदा को प्रपोज किया और यह पोस्ट लिखते हुए कहा कि और उसने हां कर दिया। अर्जुन ने पहाड़ों के बीच अपने प्यार का इजहार सबके सामने किया।
2016 में किया डेब्यू

अगर अर्जुन के बारे में बात करें तो साल 2016 में कर्नाटक के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने डेब्यू किया।वह बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज हैं। वेदा कृष्णमूर्ति ने भी कुछ फोटो शेयर की, जिसमें दोनों एक दूसरे को इंगेजमेंट रिंग पहनाते नजर आए।

वेदा कृष्णमूर्ति मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हैं और गेंदबाजी भी करती हैं। साल 2011 में टीम इंडिया के लिए वेदा कृष्णमूर्ति ने डेब्यू किया था। अभी तक वह टीम इंडिया के लिए 48 वनडे और 76 टी20 मैच खेल चुकी है।
इसे भी पढ़ें-SL vs PAK: दुबई में सुरक्षाकर्मियों ने की भारतीय फैंस के साथ गलत व्यवहार, वायरल हुआ वीडियो
