3 भारतीय दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी जिनको महेंद्र सिंह धोनी की वजह से जल्दी लेना पड़ा संन्यास, फैंस ने अब तक नहीं किया माफ

क्रिकेट खेलने वाले हर एक खिलाड़ी की इच्छा होती है कि उनको मैदान से सम्मानपूर्वक विदाई मिले लेकिन भारतीय टीम में ऐसी परंपरा बहुत कम देखने को मिलती है। यहां अधिकांश खिलाड़ी को मैदान के बाहर से ही संन्यास की घोषणा करनी पड़ती है। आज हम आपको इस लेख में बताएंगें कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भी यह सब कुछ हुआ है। उस समय के 3 दिग्गज खिलाड़ियों को मैदान के बाहर से ही संन्यास लेना पड़ा था। जानिए कौन हैं वो दिग्गज खिलाड़ी..
1- राहुल द्रविड़
टेस्ट क्रिकेट के महान बल्लेबाजों में एक नाम राहुल द्रविड़ (RAHUL DRAVID) का भी है। इनको भी मैदान के बाहर से संन्यास लेना पड़ा जो किसी महान बल्लेबाज व फैंस के लिए निराशजनक है। हालांकि इतना जरूर है कि एक दिवसीय क्रिकेट में उनको संन्यास लेने के लिए एक सीरीज दी गई थी लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उनके साथ ऐसा नहीं हो सका। वर्ष 2011 में जब उनको साइड लाइन किया जाने लगा तो उन्होंने खुद ही संन्यास की घोषणा कर सबको चौंका दिया। राहुल द्रविड़ (RAHUL DRAVID) के संन्यास पर कहा गया था कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी युवाओं को मौका देना चाहते हैं।
2- वीवीएस लक्ष्मण
भारतीय टेस्ट टीम के एक और दिग्गज खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण (VVS LAXMAN) के साथ भी ऐसा वाक्या पेश आया। उनको भी मैदान के बाहर से ही संन्यास लेने पर मजबूर किया गया। वनडे क्रिकेट टीम से उनको पहले ही बाहर कर दिया गया जैसे ही टेस्ट क्रिकेट में उनका बल्ला चलना कम हुआ तो उनके संन्यास की चर्चाएं चलने लगी, जिसके बाद वीवीएस लक्ष्मण ने संन्यास की घोषणा कर दी। वीवीएस लक्ष्मण को टीम से बाहर करने का विचार महेंद्र सिंह धोनी का ही था। वो युवा जोश को टीम में शामिल करना चाहते थे।
3-वीरेंद्र सहवाग
भारत के सलामी बल्लेबाज की विस्फोटक पारियों के बारे में कौन नहीं जानता है लेकिन इस महान खिलाड़ी के साथ भी अन्याय हुआ। इस खिलाड़ी को मैदान से संन्यास लेने का मौका नहीं दिया गया। वीरेंद्र सहवाग (VIRENDRA SEHWAG) वर्ष 2013 तक टीम का हिस्सा रहे। खराब फार्म के चलते उनको टीम से बाहर कर दिया गया। सहवाग ने 2 वर्षों तक इंतजार किया, इसके बाद उन्होंने खुद ही वर्ष 2015 में संन्यास की घोषणा कर दी।
Tags: भारतीय क्रिकेट टीम, महेंद्र सिंह धोनी, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग, वीवीएस लक्ष्मण,