IPL 2022: भारतीय टीम के लिए ये 3 युवा ऑलरांउडर खिलाड़ी जो बल्ले के साथ ही साथ गेंद से भी मचा सकते हैं धमाल

By Shadab Ahmad On June 6th, 2022
IPL 2022: भारतीय टीम के लिए ये 3 युवा ऑलरांउडर खिलाड़ी जो बल्ले के साथ ही साथ गेंद से भी मचा सकते हैं धमाल

आईपीएल 2022 (IPL 2022) ने हर बार की तरह इस बार भी भारतीय टीम के लिए युवा व प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान कराई है। इसमें बल्लेबाज, गेंदबाज के अलावा आलराउंडर खिलाड़ी भी हैं। यह आलराउंडर खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से किसी भी मैच का रुख बदलने का माद्दा रखते हैं। मौजूदा समय में  कई आलराउंडर खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी सराहनीय है।

आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि 3 कौन से खिलाड़ी हैं जो भारतीय टीम में जगह बनाने के बाद बल्ले व गेंद से धमाल मचा सकते हैं। आईए जानते हैं कौन हैं वो खिलाड़ी …

1- अभिषेक शर्मा

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (ABHISHEK SHARMA) ने इस सीजन में शानदार बल्लेबाजी की है। सीजन के शुरुआत के दो मैचों के बाद उन्होंने शानदार बल्लेबाजी है। अब तक इस सीजन में 11 मैचों में 331 रन बना चुके हैं। अभिषेक शर्मा बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी भी करने में सक्षम हैं।

यह बायें हाथ के आर्थोडेक्स स्पिनर हैं। इस सीजन में अभिषेक शर्मा ने कुल 3 ओवर किए हैं। इसका कारण है कि सनराइजर्स हैदराबाद  (SRH) के बाद पर्याप्त गेंदबाज हैं लेकिन पिछले सीजन में 12 ओवर गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए थे। इनका बेस्ट 2/4 है। अगर यह आलराउंडर भारतीय टीम में जगह बनाने में कामयाब होता है तो बल्ले और गेंद से दोनों से धमाल मचाने में सक्षम है।

2- तिलक वर्मा

आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा चर्चित नाम तिलक वर्मा (TILAK VERMA) का रहा है। इन्होंने मुंबई इंडियंस (MI) के लिए शानदार बल्लेबाजी कर सब का मन जीत लिया है। यहां तक कि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने इस युवा क्रिकेटर की तारीफ है। तिलक वर्मा ने इस सीजन में 11 मैच खेलते हुए 368 रन बनाए हैं।

इनका प्रति मैच औसत लगभग 41 व 132 स्ट्राइक रेट है। बल्लेबाजी के अलावा तिलक वर्मा बायें हाथ से ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। इस सीजन में उन्होंने 2 ओवर गेंदबाजी की है। जिसमें 6.5 की औसत से 13 रन दिए हैं। यह आलराउंडर भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए मैच के रूख को बदलने की क्षमता रखता है।

3- रियान पराग

आईपीएल 2022  (IPL 2022) में बेहतरीन खेलने वालों में तीसरा नाम रियान पराग का है। रियान पराग (RIYAN PRAG) ने राजस्थान रायल्य के 2 मैचों में शानदार बल्लेबाजी की है। इन्होंने इस सीजन में 12 मैच खेलते हुए 135 रन का योगदान टीम के लिए दिया है। इसमें एक मैच में रियान पराग ने शानदार अर्द्धशतक लगाया है।

बल्लेबाजी के अलावा रियान पराग दायें हाथ के लेग स्पिनर भी है। इस सीजन में उन्होंने 6 ओवर गेंदबाजी की है। इसमें उनको 1 विकेट मिला है। भारतीय टीम के लिए मिडिल आर्डर में यह बल्लेबाज अलराउंडर भारतीय टीम की जीत सुनिश्चित करने में बेहतरीन भूमिका अदा कर सकता है।

 

Tags: अभिषेक शर्मा, आईपीएल 2022, तिलक वर्मा, रियान पराग,