भारतीय क्रिकेट टीम के वो 3 महान खिलाड़ी जो क्रिकेटर बनने से पहले थे रईस, एक तो थे नवाब

भारतीय क्रिकेट टीम में खेलने का सपना देश के हर खिलाड़ी का होता है। लेकिन ये मौके सिर्फ़ कुछ ही खिलाड़ियों को नसीब होती है। जिस खिलाड़ी को यह मौका मिलता है, उसे नाम, सम्मान और रुतबा के अलावा शोहरत भी मिलती है। जहाँ टीम इंडिया के लिए खेलने से कई खिलाड़ी अर्श से फ़र्श तक पहुंच कर अमीर हुए हैं, वहीं टीम (Team India) में कुछ ऐसे भी खिलाड़ी रहे हैं जो टीम में आने से पहले ही खानदानी रईस थे।
ये खिलाड़ी अपने मुंह में सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए थे। इन खिलाड़ियों ने हमेशा अपना जीवन शाही अंदाज में बिताया है और अभी तक अपनी शौहरत को बरकरार रखा हुआ है। आज इस लेख के जरिए हम उन 3 खिलाड़ियों के बारे में बात करने वाले हैं जो मुंह में सोने का चम्मच लेकर पैदा हुए थे।
भारतीय क्रिकेट टीम के वो 3 महान खिलाड़ी जो क्रिकेटर बनने से पहले थे रईस, एक तो था महाराजा
सौरव गांगुली
मौजूदा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष और पूर्व टीम के महान कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने हमेशा अपना जीवन शाही अंदाज में जिया है। गांगुली का परिवार बंगाल के सबसे अमीर परिवारों में से आता है। उन्होंने अपनी खानदानी शौहरत को अभी तक बरकरार रखा हुआ है। सौरव के पिता चंडीदास गांगुली का प्रिंट का काम था और वह शहर के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक थे।
मौजूदा समय में सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) करीब 56 मिलियन डॉलर के मालिक हैं। इस बात का खुलासा खुद दादा ने ही किया है। संपन्न परिवार में पैदा हुए सौरव गांगुली को प्रिंस ऑफ कोलकाता भी कहा जाता है। वहीं गांगुली के पास कारों का एक बड़ा कलेक्शन भी है। वह ऑडी, बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज बेंज जैसी महंगी गाड़ियों के मालिक हैं।
गौतम गंभीर
इंडिया क्रिकेट टीम (Team India) के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और मौजूदा समय में लोक सभा के सदस्य गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) का जन्म 14 अक्टूबर 1981 को एक अमीर परिवार में हुआ था। उनके पिता दीपक गंभीर का कपड़ों का बिजनेस था। गंभीर के पास बचपन से ही सभी सुख-सुविधाएं मौजूद थी।
लेकिन गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने इन सब सुख सुविधाओं को नजरअंदाज किया और कड़ी मेहनत से अपना नाम बनाया। बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज सबसे प्रसिद्ध क्रिकेटरों में से एक हैं। अगर उनकी मौजूदा समय की संपत्ति की बात करें तो, दिल्ली के राजेंद्र नगर में गंभीर जिस घर में रहते हैं उसकी कीमत 4 करोड़ बताई जाती है और इलाके में उनके 3 ऐसे घर हैं जिनकी कुल कीमत 15 करोड़ के करीब है।
इसके अलावा उनके पास नोएडा में भी पाँच करोड़ रुपये का एक फ्लैट है। अगर उनकी कुल रियल एस्टेट की बात करें तो इसकी कीमत करीब 28 करोड़ रुपए है। पूर्व क्रिकेटर 116 करोड़ से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास 100 ग्राम सोना और 5 किलो चांदी है, जबकि पत्नी नताशा के पास सोने-चांदी के आभूषण के अलावा करीब 8 लाख के हीरे के आभूषण हैं। गंभीर के पास लगभग 1.27 करोड़ रुपयों के ऑटोमोबाइल्स हैं।
मंसूर अली खान पटौदी
नवाब मोहम्मद मंसूर अली खान पटौदी (Mansoor Ali Khan Pataudi) एक भारतीय क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) के पूर्व कप्तान थे। पटौदी को 21 साल की उम्र में भारत का क्रिकेट कप्तान नियुक्त किया गया था, और उन्हें “वन ऑफ द ग्रेटेस्ट” के रूप में डिस्क्राइब किया जाता है। मंसूर अली विरासत से ही अमीर थे। मंसूर के पिता इफ्तिखार अली खान पटौदी स्वतंत्रता के बाद इंडिया में विलय होने से पहले पटौदी रियासत के अंतिम शासक थे।
इफ्तिखार की मौत के बाद पटौदी रियासत के 9वें नवाब मंसूर अली उर्फ टाइगर बनें। फेफड़ों की बीमारी के चलते सितम्बर 2011 में मंसूर का देहांत हो गया। नवाब परिवार के पास पटौदी पैलेस के नाम से एक महल है। मंसूर अली उर्फ नवाब पटौदी की मृत्यु के बाद उन्हें महल परिसर में ही दफना दिया गया था। उनके अन्य पूर्वजों की कब्रें भी यहीं हैं। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सैफ़ अली खान और सोहा अली खान के पिता है मंसूर अली खान पटौदी।
Tags: गौतम गंभीर, भारतीय क्रिकेट टीम, मंसूर अली खान पटौदी, सौरव गांगुली,