IND vs ENG: भारतीय गेंदबाजों पर फैंस ने सोशल मीडिया में जमकर लुटाया प्यार, जो रूट का विकेट लेकर हीरो बन गए मोहम्मद सिराज

By Twinkle Chaturvedi On July 3rd, 2022
IND vs ENG: भारतीय गेंदबाजों पर फैंस ने सोशल मीडिया में जमकर लुटाया प्यार, जो रूट का विकेट लेकर हीरो बन गए मोहम्मद सिराज

मोहम्मद सिराजः भारत (INDIA) और इंग्लैंड (ENGLAND) के बीच पिछले साल खेली गयी टेस्ट सीरीज का पांचवा और आखिरी टेस्ट मैच आज 1 जुलाई से एजेब्सटन (EDGBASTON) में खेला जा रहा हैं। आज इस टेस्ट मैच का दूसरा दिन था। आज भारत ने पहली पारी में 416 के स्कोर तक पहुंच पाई हैं। आज बारिश खेल बिगाड़ती हुए नजर आई हैं। आज दूसरे दिन के तीसरे सेशन के अंत तक इंग्लैंड भारत के गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के आगे 5 विकेट के नुकसान पर 84 रन बना पाई हैं।

आज का दिन भारत के लिए बड़ा ही अच्छा था पहले तो कप्तान जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) ने बल्ले से रंग जमाया फिर गेंद से भी कह बरपाते दिखे। आज तीसरे सेशन के अंत से पहले भारतीय गेंदबाज सिराज ने भारत को सबसे बड़ी सफलता जो रूट के विकेट के रूप में दिलाई हैं। जिससे वो सोशल मीडिया में छाए रहे हैं।

मोहम्मद सिराज ने जो रूट के रूप में फंसाई सबसे बड़ी मछली

IND vs ENG: भारत की दमदार बल्लेबाज़ी के बाद दिखी घातक गेंदबाज़ी, बारिश को चीरते हुए दूसरे दिन इंग्लैंड की आधी टीम को भेजा पवेलियन

आज भारत के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड की हवा टाइट कर दी हैं। इंग्लैंड तीसरे सेशन के अंत तक मात्र 84 रन ही बना पायी हैं। मोहम्मद सिराज ने आज गेंदबाजी करते हुए भारत के लिए सबसे बड़ी मछली जो रूट के रूप में फंसाई सिराज (SIRAJ) को बुमराह ने मात्र एक ही ओवर दिए थे और फिर बड़े समय तक उनसे गेंदबाजी नहीं कराई।

मोहम्मद सिराज ने जैसे ही अपने दूसरे ओवर की शुरूआत की सिराज ने जो रूट जैसे खतरनाक खिलाड़ी को आऊट किया जो खतरनाक फॉर्म में चल रहे हैं। जो रूट 31 के स्कोर पर आऊट हो गए, सिराज ने आज के दिन भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी अपने नाम की हैं। सोशल मीडिया में फैंस सिराज की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। साथ ही भारत के तीनों गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

यहां देखें फैंस के ट्वीट

https://twitter.com/kingashu1008/status/1543294347676098561?s=20

https://twitter.com/depressedRCBfan/status/1543288741498093569?s=20

https://twitter.com/iamsudlowanshii/status/1543287732142632961?s=20

https://twitter.com/TheStranger231/status/1543290824967929856?s=20

https://twitter.com/AbdullahNeaz/status/1543291966573580288?s=20

 

Tags: इंग्लैंड क्रिकेट टीम, भारत बनाम इंग्लैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, मोहम्म्द सिराज,
Exit mobile version