IND vs IRE: भुवनेश्वर कुमार और चहल की गेंदबाजी पर फैंस हुए फिदा, वहीं दूसरी ओर आयरलैंड के बल्लेबाज हेरी टेस्टर ने लूट ली सारी महफिल
IND vs IRE: भुवनेश्वर कुमार और चहल की गेंदबाजी पर फैंस हुए फिदा, वहीं दूसरी ओर आयरलैंड के बल्लेबाज हेरी टेक्टर ने लूट ली सारी महफिल

भुवनेश्वर कुमारः  भारतीय टीम (INDIAN TEAM) आयरलैंड (IRELAND) के साथ दो मैचों की टी-20 सीरीज खेलने जा रही हैं। सीरीज का पहला मुकाबला आज 26 जून को डबलिन (DUBLIN) में खेला जा रहा हैं। हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) पहली बार अंतराष्ट्रीय स्तर में भारत (INDIA) की कप्तानी के लिए तैयार हैं। कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया हैं।

बारिश के कारण खेल को 12 ओवर का कर दिया गया हैं। भारत के सामने आयरलंड स्ट्रग्ल करती दिखी, लेकिन हेरी टेक्टर की पारी ने आयरलैंड की  टीम को 108 रनों के स्कोर पर पहुंचा दिया।

भुवनेश्वर कुमार के साथ-साथ चहल और टेक्टर का देखने मिला जलवा

भारत (INDIA) और आयरलैंड (IRELAND) की टी-20 सीरीज का आगाज हो चुका हैं। बारिश के कारण पहला टी-20 देरी से शुरू हुआ। जिसके कारण मैच को 12 ओवर का कर दिया गया, जिसमें बॉलर सिर्फ 3 ओवर ही डाल सकता था। पहली इनिंग में भारत के गेंदबाजों द्वारा शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल के आगे आयरलैंड की टीम काफी मुश्किल में दिखाई दी। लेकिन हेरी टेक्टर (HARY TECTOR) ने 64 रनों की शानदार पारी खेलते हुए टीम को 108 स्कोर पर पहुंचाया।

सीरीज की शुरूआत ही भारतीय टीम ने दमदार तरीके से की। सोशल मीडिया में भारत के गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला। भुवनेश्वर कुमार आग बरसते दिखे, तो युजवेंद्र चहल ने अंतराष्ट्रीय टी-20 में 75 विकेट पूरे कर लिए हैं। आयरलैंड के बल्लेबाज हेरी टेक्टर अपने शानदार पारी से लोगों के दिलों में जगह बनाते दिखे।

यहां देखें फैंस के टि्वट