कप्तान Rohit Sharma पर आनाब शनाब बक रहे हैं पाकिस्तान के मोहम्मद हफीज, दिख गई हार की बौखलाहट

By Satyodaya On September 3rd, 2022
कप्तान Rohit Sharma पर आनाब शनाब बक रहे हैं पाकिस्तान के मोहम्मद हफीज, दिख गई हार की बौखलाहट

एशिया कप 2022 के सुपर 4 में भारत में एंट्री कर ली है और अपने दूसरे मुकाबले में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने हांगकांग को 40 रनों से मात देकर यह कारनामा किया है। इससे पहले भारत ने पाक के खिलाफ 5 विकेट से जीत हासिल की थी। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नेतृत्व में भारतीय टीम इस समय ग्रुप ए के शीर्ष पर है।

रोहित शर्मा की इस पाकिस्तान खिलाड़ी ने लगाई क्लास

भारत को दो बार जीत मिलने के बाद भी पाक के इस खिलाड़ी ने Rohit Sharma को सुनाई खरी खोटी

अभी तक रोहित शर्मा ने कुछ खास खेल नहीं खेला है। पाकिस्तान के खिलाफ 12 और हांगकांग के खिलाफ 21 रन केवल उन्होंने बनाए। ऐसे में पाकिस्तानी पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद हफीज ने रोहित शर्मा को खरी-खोटी सुनाई और कहा कि क्या आप ने मैच के बाद रोहित शर्मा के हाव-भाव देखें। उनकी टीम 40 रन से जीती।

जब वह टॉस के लिए आए तो रोहित कमजोर लग रहे थे। वह घबराए हुए और भ्रमित दिखे। वह शानदार खेलने वाले पुराने रोहित शर्मा की तरीके नहीं नजर आ रहे हैं वह अत्यधिक दबाव वाला कप्तान लगते हैं। जो अभी अपनी फॉर्म के साथ समस्याओं का सामना कर रहे हैं और वह नीचे गिरता ही जा रहा है।

फ्लाप चल रहे रोहित शर्मा

Asia Cup 2022 में Virat Kohli और Rohit Sharma आए आमने सामने, जानें मामला

रोहित शर्मा ने आईपीएल से अभी तक कुछ खास नहीं किया है। इसको लेकर हफिज ने कहा कि आईपीएल में उन्होंने अच्छा काम नहीं किया और वह उस प्रवाह के साथ खेल नहीं पाए जिससे वह खेलते थे क्रिकेट के एक नए ब्रांड सकारात्मक क्रिकेट आदि के बारे में बात कर सकते हैं,लेकिन यह उनके शारीरिक भाषा में नहीं दिख रहा था।

तो वहीं 2 सितंबर यानी कि आज पाकिस्तान और हांग कांग का मुकाबला होना है। यह मैच जीतने वाली टीम सुपर 4 में पहुंचेगी जबकि हारने वाली टीम का सफर खत्म होने वाला है। अगर पाकिस्तान जीत भी जाती है तो एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान का मैच दुनिया को देखने को मिलेगा।

इसे भी पढ़ें-एशिया कप 2022 के बीच मस्ती के मूड में दिखे विराट, रोहित सहित सभी खिलाड़ी, शर्टलेस होकर लिया बीच का मजा, देखें वीडियो

Tags: एशिया कप 2022, रोहित शर्मा, हांगकांग,