वह 3 कारण जिनके चलते भारतीय टीम को जीतना चाहिए एशिया कप और टी20 विश्व कप, क्या रोहित शर्मा रचेंगे इतिहास ?

By Twinkle Chaturvedi On August 11th, 2022
वह तीन कारण जिनके चलते भारतीय टीम को जीतना चाहिए एशिया कप और टी20 विश्व कप, क्या रोहित शर्मा रचेंगे इतिहास?

रोहित शर्माः भारतीय क्रिकेट टीम जल्द ही एशिया कप 2022 में एक्शन में नजर आते दिखेगी। रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA), विराट कोहली (VIRAT KOHLI), केएल राहुल (KL RAHUL) और हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA)  जैसे बड़े खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में चार-चांद लगाने के लिए तैयार हैं। एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा 8 अगस्त को की जा चुकी हैं। एशिया कप के बाद भारतीय टीम साऊथ अफ्रीका और आस्ट्रेलिया के साथ घर पर ही वनडे और टी20 सीरीज खेलती नजर आएगी।

जिसके ठीक बाद भारतीय टीम टी20 विश्व कप के लिए रवाना हो जाएगी। भारतीय टीम ने पिछले काफी समय से किसी बड़े टूर्नामेंट पर कब्जा नहीं किया हैं। भारतीय क्रिकेट फैंस कबसे उस पल का इंतजार कर रहे हैं। जब भारतीय टीम ट्रॉफी उठाती नजर आएगी। आज हम आपको वे 3 कारण बताने वाले हैं जिसके चलते भारत को एशिया कप और टी20 विश्व कप जीतना चाहिए।

1.  विराट कोहली जैसे बड़े खिलाड़ियों का अनुभव

विराट कोहली (VIRAT KOHLI), रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA), हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) और रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) जैसे खिलाड़ी पहले भी एशिया कप और टी20 विश्व कप का हिस्सा रहे हैं। इन खिलाड़ियों का अनुभव एशिया कप में काफी ज्यादा मददगार साबित होने वाला हैं। जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) एशिया कप में चोट के चलते खेलते दिखाई नहीं देंगे। लेकिन वह टी20 विश्व कप में वापसी करते नजर आएंगे।

भारत के सबसे बेहतरीन गेंदबाज बुमराह अपने अनुभव से भारत के लिए मैज जीतते नजर आएंगे। युवा प्रतिभाओं के साथ आगे बढ़ना अच्छी बात हैं लेकिन अनुभव हमेशा ज्यादा काम आता हैं। ये अनुभवी खिलाड़ी अपने दम पर भारत को मजबूत पक्ष में रखने में पूरी भूमिका निभाते दिखेंगे। टीम का अनुभव ही भारत को एशिया कप और टी20 विश्व कप के मंच पर सबसे मजबूत टीम बनाएगी, और ये अनुभव भारत के जीत का कारण बनेगी। अनुभवी खिलाड़ी अपने खेल से भारत को मैच जीतवाते नजर आएंगे।

2. रोहित शर्मा की शानदार कप्तानी

एशिया कप 2022 और टी20 विश्व कप 2022 में रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की कप्तानी भारत के जीत का सबसे बड़ा कारण बनने वाली हैं। भारत ने अपना पिछला एशिया कप 2018 में रोहित शर्मा की कप्तानी में जीता था। भारत पिछले टी20 विश्व कप में लीग स्टेज तक का सफर ही तय कर पाई थी। भारतीय टीम अपने हाल के दौरों में रोहित शर्मा की कप्तानी में शानदार नजर आ रही हैं। रोहित की कप्तानी में भारत टी20 रैकिंग में नंबर-1 पर भी कायम हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी टीम को गेम में वापस ला देती हैं

रोहित गेम को समझ कर पूरी तरह अपने तरफ करने में सक्षम हैं। कब कौन से गेंदबाज का इस्तेमाल करना हैं यह रोहित बखूबी जानते हैं। एशिया कप 2022 और टी20 विश्व कप को अपने नाम वापस से करने के लिए रोहित पूरी एड़ी चोटी का जोर लगाते नजर आएंगे। उनकी कप्तानी ही बड़े मंच पर भारत की जीत का कारण बनने वाली हैं। एक कप्तान के तौर पर रोहित के आंकड़े दिन-ब दिन बेहतर हो रहे हैं और वो साथ में अपनी बल्लेबाजी को भी पूरी तरह संभालते हुए नजर आते हैं।

3. दीपक हुड्डा और हार्दिक पंड्या और जडेजा का ऑलराऊंड प्रदर्शन

टी20 प्रारूप में ऑलराऊंडर खिलाड़ियों के कितना महत्व हैं हम सब जानते हैं। टी20 फॉर्मेट में हर टीम अपने टीम में ऑलराऊंड खिलाड़ियों को रखना ज्यादा पसंद करती हैं। ऐसे खिलाड़ी जो आपको विकेट भी दिलाए और रन भी बना कर दें। भारतीय टीम में इस वक्त 3 ऑलराऊंडर हैं जो सर्वश्रेष्ठ नजर आ रहे हैं।

दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA), हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) और रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) इन तीन खिलाड़ियों का एशिया कप और टी20 विश्व कप में काफी ज्यादा महत्व होने वाला हैं। यह खिलाड़ी अपने अकेले के दम पर भी मैच जीतवाने की ताकत रखते हैं। हाल ही में दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) भी जिम्बाब्वे दौरे में वापसी करने के लिए तैयार हैं।

दीपक एशिया कप में स्टैंडबॉय खिलाड़ी के रूप में शामिल हैं। अगर दीपक अपना शानदार फॉर्म दिखाने लगे तो वह टी20 विश्व कप में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। दीपक के होने से भारत के पास एक और ऑलराऊंडर जैसा खिलाड़ी हो जाएगा। इन खिलाड़ियों की मौजूदगी से भारतीय टीम काफी ज्यादा मजबूत नजर आएगी। और भारत टी20 विश्व कप और एशिया कप जीतने में सफल हो सकती हैं।

Tags: एशिया कप 2022, टी20 विश्व कप 2022, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, विराट कोहली,
Exit mobile version