भारतीय टीम और वर्ल्ड 11 के बीच होगा महामुकाबला, क्या पाकिस्तान भी होगा शामिल ? जानें पूरी जानकारी

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) हाल ही में खेली जा रही अंतराष्ट्रीय सीरीजों में शानदार खेल दिखाती हुई नजर आ रही हैं। अब क्रिकेट फैंस भारत को जलद ही एशिया कप (ASIA CUP) और टी-20 विश्व कप (T20 WORLD CUP) जैसे बड़े टूर्नामेंट में देखने के लिए बेताब हैं। लेकिन इससे पहले भारतीय टीम अलग-अलग देशों से चुने गए प्लेइंग 11 के साथ खेलती नजर आ सकती हैं। दरअसल भारत सरकार आजाजी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए भारत और वर्ल्ड 11 के बीच एक क्रिकेट मैच का आयोजन करना चाहती हैं।
भारत सरकार ने बीसीसीआई को भेजा प्रस्ताव
भारत सरकार आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर रही हैं। भारत सरकार इन कार्यक्रमों में क्रिकेट को भी शामिल करना चाहती हैं। पीटीआई के एक खबर के अनुसार भारत सरकार ने क्रिकेट की प्रसिध्दि को भारत में देखते हुए आजादी महोत्सव के कार्यक्रम में इसे शामिल करने की इच्छा जताई हैं।
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने भारत के क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई (BCCI) को एक प्रस्ताव भेजा हैं। जिसमें भारतीय टीम और विश्व की बेहतरीन प्लेइंग 11 के बीच 22 अगस्त को एक मैच रखने का प्रस्ताव भेजा हैं।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई भारत सरकार द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर विचार कर रही हैं। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई के साथ बात करते हुए खुलासा किया हैं कि भारत सरकार द्वारा मिले गए प्रस्ताव पर बोर्ड काम कर रही हैं, वर्ल्ड 11 के लिए 13 से 14 खिलाड़ियों की जरूरत होगी और उनकी उपलब्धता के बारे में भी जानना होगा। बीसीसीआई के अधिकारी 22 जुलाई को आईसीसी मीटिंग के लिए इंग्लैंड में रहेंगे। इस दौरान विदेशी बोर्ड से बीसीसीआई बात कर सकती हैं।
भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी होंगे शामिल
भारत सरकार 22 अगस्त को क्रिकेट कार्यक्रम को आयोजित करने वाली हैं। भारत इससे पहले जिम्बाब्वे दौरे पर जाएगी, यह दौरा 20 अगस्त को खत्म होगा। खबर आयी हैं कि इस दौरे में भारतीय टीम के बी- खिलाड़ी को भेजा जाएगा। ताकि भारत के दिग्गज खिलाड़ी आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के लिए उपस्थित रहें। भारत इस प्लेइंग 11 के साथ नजर आ सकती हैं।
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल ईशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार।
क्या वर्ल्ड 11 में शामिल होंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी ?
भारत सरकार द्वारा जारी किए गए प्रस्ताव से क्रिकेट फैंस काफी ज्यादा खुश हैं। आईपीएल में तो हम विदेशी खिलाड़ियों को खेलते हुए देखते हैं लेकिन उनके साथ हमारे भारतीय खिलाड़ी भी शामिल रहते हैं। ऐसा पहली बार होगा जब भारतीय टीम अलग और पूरी दुनिया की टीम एक प्लेइंग 11 के साथ आपस में टकराएगी। दुनिया की क्रिकेट टीमों में पाकिस्तान (PAKISTAN) भी आती हैं। भारत पाकिस्तान के साथ अंतराष्ट्रीय सीरीज में खेलती हुई नजर नहीं आती।
भारत सरकार द्वारा आयोजित किए जाने वाले क्रिकेट कार्यक्रम में पाकिस्तान खिलाड़ियों के शामिल होने की कोई सूचना अभी तक प्राप्त नहीं हुई हैं। देखना होगा कि इस चीज़ के लेकर क्या अपडेट आएगा, और कौन-कौन खिलाड़ी वर्ल्ड 11 में शामिल रहेंगे क्योंकि इस वक्त सीपीएल (कैरिबियन प्रीमियर लीग) भी शुरू हो जाएगा।
Tags: आजादी का अमृत महोत्सव, बीसीसीआई, भारत सरकार, भारतीय क्रिकेट टीम,