पाकिस्तानी एंकर ने महामुकाबले से पहले लिया विराट कोहली का इंटरव्यू, इस वजह से फैंस हो गए नाराज

By Tanu Chaturvedi On October 20th, 2022
पाकिस्तानी एंकर ने महामुकाबले से पहले लिया विराट कोहली का इंटरव्यू, इस वजह से फैंस हो गए नाराज

ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी टी20 वर्ल्डकप 2022 का आगाज हो चुका है। इस मुकाबले में भारत पाकिस्तान का मैच 23 अक्टूबर को होना है। इस मुकाबले से पहले विराट कोहली ने मशहूर पाकिस्तानी टीवी एंकर जैनब अब्बास को एक इंटरव्यू दिया, जिसके बाद एंकर ने फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिससे फैंस नाराज हो गए हैं.

एंकर ने सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

इस इंटरव्यू को जल्द ही आईसीसी (International cricket council) अपनी वेबसाइट पर जारी करेगा। एंकर की खुशी का जायजा ऐसे लगाया जा सकता है, दिग्गज और फेमस क्रिकेटर का इंटरव्यू लेने के बाद पाकिस्तानी टीवी एंकर जैनब अब्बास ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा कि हर दिन नहीं जब आप विराट कोहली से बात साक्षात्कार करते हैं, वह क्या शानदार वक्ता हैं।

क्यों नाराज हुए फैंस

दरअसल विराट कोहली की तस्वीर पाकिस्तानी टीवी एंकर जैनब अब्बास के साथ सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। इसके थोड़ी देर बाद कोहली ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे। इंटरव्यू की तस्वीर खुद एंकर ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। लेकिन इस तस्वीर के वायरल होते ही क्रिकेट फैंस विराट कोहली के पीछे पड़ गए और नाराज हो गए। फैंस ने कहना शुरू कर दिया है कि अब कोहली का बैड लक शुरू हो गया है

विराट कोहली ने जैनव अब्बास को दिया इंटरव्यू

कमाल फिल्डिंग के कारण चर्चा में हैं कोहली

विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में कुछ खास बल्लेबाजी नहीं कर पाए थे लेकिन शानदार फिल्डिंग के कारण वे चर्चा में हैं। वॉर्मअप मैच के दौरान लास्ट ओवर में कोहली ने बाउंड्री लाइन पर कैच लेकर एक विकेट गिराया था। विराट की फिल्डिंग के कारण ही भारत 6 रनों से जीत हासिल कर पाया था। विराट ने 19वें ओवर में रॉकेट थ्रो के चलते विस्फोटक बल्लेबाज़ टिम डेविड को पवेलियन का रास्ता दिखाया था।

Tags: जैनव अब्बास, टी20 वर्ल्ड कप 2022, पाकिस्तान भारत बनाम, विराट कोहली,
Exit mobile version