IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले पहले टी-20 मैच में ऐसा रहेगा पिच का हाल, क्या पार हो पाएगा 200 का आकड़ा जानें

By Twinkle Chaturvedi On July 7th, 2022
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले पहले टी-20 मैच में ऐसा रहेगा पिच का हाल, क्या पार हो पाएगा 200 का आंकाड़ा जानें

भारतीय टीम (INDIAN TEAM)  इंग्लैंड (ENGLAND) के खिलाफ टेस्ट मैच के बाद 7 जुलाई से 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने वाली हैं। इस सीरीज का पहला टी-20 मैच 7 जुलाई को रोज बाउल क्रिकेट स्टेडियम (ROSE BOWL CRICKET STADIUM) में भारतीय समय रात 10ः30 बजे से खेला जाएगा। इस सीरीज से पहले भारतीय फैंस के लिए खुशी की बात यह हैं कि इस सीरीज में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHAMRA) कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं।

वहीं इंग्लैंड की टीम इयोन मॉर्गन (EOIN MORGAN) की कप्तानी छोड़ने के बाद पहली बार टी-20 खेलती दिखाई देगी। भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज में जोस बटलर (JOSS BUTTLER) इंग्लैंड की कप्तानी की जिम्मेदारी संभालते हुए नजर आने वाले हैं। दोनों ही कप्तानों के बीच करारी जंग देखने मिलेगी। पहले टी-20 मुकाबले में पिच का हाल कैसा रहेगा। आइए आपको इस अहम मैच की पिच रिपोर्ट बताते हैं-

रोज़ बाउल स्टेडियम पिच रिपोर्ट

ICC WTC Final 2021: Will rain play spoilsport at Rose Bowl? Will the pitch assist spinners? Know here

भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज का पहला टी-20 मैच साऊथैम्पटन (SOUTHTHAMPTON) के रोज बाउल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर भारतीय टीम ने  यहां एक भी टी-20 मैच नहीं खेला हैं। वहीं मेजबान टीम यहां पर 9 मुकाबले खेल चुकी हैं। साउथेम्प्टन में रोज बाउल इंग्लैंड में सबसे अनुकूल बल्लेबाजी ट्रैक में से एक है। साउथेम्प्टन में गेंदबाजों के लिए कोई मदद नहीं है, और दोनों पक्षों के बल्लेबाजों को बल्लेबाजी करने में मज़ा आएगा।

एक छोर पर छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड बल्लेबाजों के लिए काम को आसान बना देती है। इस मैदान पर कुल नौ टी20 मैच खेले गए हैं, जहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने पांच बार जीत हासिल की है और पीछा करने वाली टीमों ने चार बार जीत हासिल की है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 167 रन है। इंग्लैंड यहां खेले गए सभी नौ मैचों में शामिल रहा है, जबकि इस मैदान पर भारत के लिए यह पहला टी20 मैच होगा। भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मुकाबला काफी ज्यादा दिलचस्प होने वाला हैं।

पहले टी-20 मैच में भारत और इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11

IND vs ENG 1st T20 highlights: England wins by 8 wickets, takes 1-0 lead | Business Standard News

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक।

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), जेसन रॉय, डेविड मलान, लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, डेविड विली, रीस टोपली, टायमल मिल्स, मैथ्यू पार्किंसन।

Tags: इंग्लैंड क्रिकेट टीम, जोस बटलर, भारत बनाम इंग्लैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा,