IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में इस खिलाड़ी को देगी होगी अग्निपरीक्षा, फेल हुआ तो होगा टीम से बाहर

By Twinkle Chaturvedi On July 7th, 2022
IND vs ENG: संजू सैमसन को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में देनी होगी अग्निपरीक्षा

संजू सैमसनः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) इंग्लैंड (ENGLAND) के खिलाफ टेस्ट मैच के बाद 7 जुलाई से 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने वाली हैं। इस सीरीज का पहला टी-20 मैच 7 जुलाई को रोज बाउल क्रिकेट स्टेडियम (ROSE BOWL CRICKET STADIUM) में भारतीय समय रात 10ः30 बजे से खेला जाएगा। इस सीरीज में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHAMRA) कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं।

आयरलैंड दौरे (IRELAND TOUR) में बड़े समय बाद संजू सैमसन (SANJU SAMSON) की भारतीय टीम में वापसी हुई थी।इस दौरे के दूसरे मुकाबले में उन्हें प्लेइंग 11 में जगह मिली थी। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में संजू खेलते हुए नजर आएंगे। लेकिन यह मिला मौका संजू के लिए आखिरी मौका हो सकता हैं अपने आप को साबित करने के लिए-

इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में संजू सैमसन को देनी होगी अग्निपरीक्षा

IND vs SL: Sanju Samson showed how well he can play, says Rohit Sharma after India's stunning chase in 2nd T20I - Sports News

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) 7 जुलाई को इंग्लैंड (ENGLAND) के खिलाफ पहला टी-20 खेलने वाली हैं। पहले टी-20 मैच में जो टीम आयरलैंड दौरे के आखिरी मुकाबले में नजर आई थी वह खेलती हुई नजर आने वाली हैं। संजू सैमसन (SANJU SAMSON) ने लंबे समय बाद वापसी करते हुए कोई शक की गुंजाइस नहीं छोड़ी थी।

संजू ने भारत के लिए ओपनिंग करते हुए संजू ने 42 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्कों की मदद से 77 रनों की शानदार पारी खेली थी। संजू इस शानदार पारी के बाद अब इंग्लैंड दौरे के पहले मैच में भी अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। लेकिन संजू को इस मैच में अपने आप को पूरे तरीके से साबित करना होगा। इस मिले मौके को एक बार फिर अपने पक्ष में करना होगा।

क्योंकि इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले मुकाबले में विराट कोहली (VIRAT KOHLI), ऋषभ पंत (RISHABH PANT), श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) खेलते हुए नजर नहीं आने वाले हैं। ये खिलाड़ी दूसरे टी-20 में टीम का हिस्सा होंगे। जब ये खिलाड़ी टीम का हिस्सा बनेंगे तो संजू को शायद ही टीम में मौका मिले। इसीलिए संजू को पहले मुकाबले में अच्छा खेल दिखाते हुए बाकी मुकाबलों के लिए भी अपनी जगह पक्की करनी होगी। ताकि वो अपने आप को साबित करते हुए भारत के स्थाई प्लेइंग 11 में अपनी दावेदारी पेश करें।

19 की उम्र में डेब्यू करने वाले संजू सैमसन को मिले हैं बहुत कम मौके

Samson reacts to Jadeja's 'I'm sad because you should've scored century' remark | Cricket - Hindustan Times

संजू सैमसन (SANJU SAMSON) ने महज 19 साल की उम्र में भारत के लिए डेब्यू किया था। लेकिन आज तक भारत (INDIA) के स्थाई प्लेइंग 11 में जगह नहीं बना पाए हैं और इसकी वजह यह हैं कि उनके उतने मौके नहीं मिले जिसके वो हकदार थे। लगातार अच्छे प्रदर्शन के बावजूद भी टीम मैनेजमेंट संजू सैमसन को नजरअंदाज करती हुई ही आयी हैं।

बड़े लंबे समय बाद संजू को आयरलैंड दौरे (IRELAND TOUR) में मौका मिला। लेकिन दौरे के पहले मुकाबले में वो प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बने थे। फिर उन्हें दूसरे मुकाबले में रितुराज गायकवाड़ (RITURAJ GAIKWAD) की जगह टीम में जगह मिली थी। इस मौके को संजू ने पूरी तरह बुनाते हुए 77 रनों की शानदार पारी खेली थी। संजू इंग्लैंड दौरे के पहले मैच में खेलते हुए नजर आने वाले हैं।

Tags: ऋषभ पंत, भारत बनाम इंग्लैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, विराट कोहली, संजू सैमसन,