रोहित शर्मा करेंगे इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच में कप्तानी, पुजारा की हुई वापसी

ENG vs IND, 5th Test: इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट में कप्तानी करेंगे रोहित शर्मा, पुजारा सहित इन खिलाड़ियो की हुई वापसी

ENG vs IND, 5th Test: इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट में कप्तानी करेंगे रोहित शर्मा, पुजारा सहित इन खिलाड़ियो की हुई वापसी

रविवार को भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ता चेतन शर्मा (Chetan Sharma) की अगुवाई वाली चयन समिति ने दो अलग-अलग टीमों का चयन किया है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई वाली टेस्ट टीम (India Test Team) 15 जून को इंग्लैंड (India Squad vs England) के लिए रवाना होगी, जबकि केएल राहुल की अगुआई में एक टीम दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी। टीम के सीनियर खिलाड़ियों को साउथ अफ्रीकी सीरीज से आराम दिया गया है तो वहीं पर इंग्लैंड के खिलाफ पिछले साल शुरू हुई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच के लिये चयनकर्ताओं ने पूरी ताकत से उतरने का फैसला किया है।

टीम में चेतेश्वर पुजारा की हुई वापसी

भारतीय चयनकर्ताओं ने अपनी इस टीम में युवा और अनुभव का भरपूर संतुलन बनाया है और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी के साथ केएल राहुल (KL Rahul) को टीम का उपकप्तान बनाया है। वहीं पर विकेटकीपिंग के विकल्प के रूप में चयनकर्ताओं ने ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के साथ ही श्रीकर भरत को भी मौका दिया है।

श्रीलंका के खिलाफ फरवरी-मार्च में खेली गई सीरीज के दौरान प्लेइंग 11 से बाहर किये गये सीनियर खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने भी वापसी की है। चेतेश्वर पुजारा पिछले महीने से इंग्लैंड में चल रही काउंटी टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा बने हुए थे और उन्होंने यहां पर रनों का अंबार लगाकर टीम में वापसी की है।

जानें कैसी है रोहित शर्मा की भारतीय टीम

टेस्ट टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (वीसी), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), आर जडेजा, आर अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी , जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।

Exit mobile version