IND vs AUS: भारत और आस्ट्रेलिया के महामुकाबले में बनने वाले हैं 5 बड़े रिकॉर्ड, रोहित शर्मा यह कारनामा कर लहराएंगे परचम

IND vs AUS: भारत और आस्ट्रेलिया के महामुकाबले में बनने वाले हैं 5 बड़े रिकॉर्ड, रोहित शर्मा यह कारनामा कर लहराएंगे परचम

रोहित शर्माः टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WORLD CUP) से एक्शन से पहले भारतीय टीम (INDIAN TEAM) वर्ल्ड कप विजेता आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) से भिड़त करने वाली हैं। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच 20 सितंबर से 3 मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने वाली हैं। जिसका पहला मैच मोहाली (MOHALI) में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें वर्ल्ड कप के मैचों पर मजबूती दिखाने के लिए अपना पूरा दम दिखाती हुई नजर आएगी।

भारत और आस्ट्रेलिया अब तक 24 टी20 मुकाबले खेल चुकी हैं। जिनमें से भारत ने 13 और आस्ट्रेलिया ने 9 जीते हैं। यानि की जीत के रिकॉर्ड में भारत आगे हैं। भारत और आस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीमें जब आमने-सामने होंगी तो रिकॉर्ड की झड़ी लगना तो अनिवार्य हैं।  20 सिंतबर को होने वाले मैच में कई बड़े रिकॉर्ड्स बन सकते हैं। आइए उन पर नजर डालते हैं-

भारत बनाम आस्ट्रेलिया मैचो में इन रिकॉर्डों पर रहेगी नजर

1. रोहित शर्मा बना सकते हैं सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) अगर आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में बल्लेबाजी करते हुए अगर दो छक्के अपने नाम कर लेंगे तो वह टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक छक्के जड़ने का शानदार रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए नजर आएंगे। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल इस वक्त 117 पारियों में 172 छक्कों के साथ नंबर-1 पर हैं। वहीं रोहित शर्मा इस वक्त 128 पारियों में 171 छक्कों के साथ हैं।

2. रोहित शर्मा बना सकते हैं आस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) छक्कों के बाद आस्ट्रेलिया जैसी टीम के खिलाफ अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। रोहित शर्मा मात्र 30 रन बनाते ही आस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नजर आ सकते हैं। धोनी ने 96 पारियो में 2993 रन बनाए हैं। वहीं रोहित शर्मा इस वक्त 70 परियों में 2964 पर हैं।

3. विराट कोहली छू सकते हैं 11,000 रनों का रिकॉर्ड

विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ने अपने 71वें शतक से फैंस की भूख को और बढ़ा दिया हैं। अगर विराट कोहली आस्ट्रेलिया के खिलाफ 98 रन बना लेते हैं तो वह टी20 क्रिकेट में 11,000 रनों का आंकड़ा छू कर दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन सकते हैं। अब तक विराट कोहली 349 टी20 मैचों में 10902 रन बना चुके हैं।

4. केएल राहुल पार कर सकते हैं टी20 में 2000 रनों का आंकड़ा

भारतीय खिलाड़ी केएल राहुल (KL RAHUL) आस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ 37 रन बनाकर अंतराष्ट्रीय टी20 में अपने 2000 रन पूरे कर सकते हैं। ऐसा कारनामा कर राहुल भारत के तीसरे खिलाड़ी बनेंगे जिसने 2000 रनों का आंकड़ा पूरा किया हो। विराट कोहली और रोहित शर्मा ही वह भारतीय बल्लेबाज जिनके नाम यह रिकॉर्ड दर्ज हैं।

5. ग्लेन मैक्सवेल बनाएंगे छक्कों के शतक का रिकॉर्ड

आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ग्लेन मैक्सेवल (GLENN MAXWELL) भारत के खिलाफ मैच में 2 छक्के जड़ टी20 इंटरनेशनल में 100 छक्के पूरे कर लेंगे। ऐसा कर वह दूसरे आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बनेंगे जिनके नाम यह खास रिकॉर्ड होगा। अब तक सिर्फ ऐरॉन फिंच ने ही यह कारनामा किया हैं।