IND vs WI: भारत के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने जारी किया शेड्यूल, जानिए कब होगा मैच

By Twinkle Chaturvedi On June 19th, 2022
IND vs WI: भारत के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने जारी किया शेड्यूल, जानिए कब होगा मैच

भारतीय टीम (INDIA) जल्द ही वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (WEST INDIES) के साथ दौरा करने के लिए तैयार हैं। बीते 1 जून को क्रिकेट वेस्टइंडीज (CRICKET WESTINDIES) ने भारतीय दौरे का शेड्यूल जारी कर दिया हैं। भारत जुलाई-अगस्त 2022 में वेस्टइंडीज का दौरा करेगी। इस दौरे के दौरान भारत 3 वनडे और 5 टी-20 मुकाबले खेलेगी। वेस्टइंडीज का दौरा अक्टूबर में होने वाले टी-20 विश्व कप (T20 WORLD CUP) से पहले होगा। ऐसे में रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की अगुवाई वाली भारतीय टीम इसका पूरा फायदा उठाते दिखेगी।

टीम इंडिया का वेस्टइंडीज दौरा

India vs West Indies: Full schedule, dates, timings, live streaming details | Cricket - Hindustan Times

टी-20 विश्व कप 2022 (T20 WORLD CUP 2022) अक्टूबर से आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) में शुरू होने वाला हैं। ऐसे में हर टीम विश्व कप से पहले होने वाली सीरीजों में बड़े मंच के लिए आपको तैयार करती दिखेगी। भारत (INDIA) अभी साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के साथ टी-20 सीरीज खेल रही हैं। उसके बाद आयरलैंड (IRELAND) और फिर इंग्लैंड (ENGLAND) के साथ टी-20 सीरीज खेलने के लिए तैयार हैं।

भारतीय टीम जुलाई-अगस्त 2022 में वेस्टइंडीज (WESTINDIES)  का दौरा करने के लिए तैयार हैं। दौरे की शुरूआत भारतीय टीम (INDIAN TEAM) पहले 22 जुलाई से वनडे मैच से करेगी। और अंतिम मैच 7 अग्सत को खेलेगी। टी-20 के आखिरी दो मुकाबले अमेरिका (AMERICA)  के फ्लोरिडा (FLORIDA) में खेले जाएंगे।

वेस्टइंडीज दौरे के भारत का शेड्यूल

IND vs WI 3rd ODI Match Live Streaming: How to Watch the Match Live on TV and Online. Live Score of India vs West Indies match on Disney+ Hotstar, Star Sports

22 जुलाई: पहला वनडे- क्वींस पार्क ओवल, त्रिनिदाद। ( शाम 7 बजे IST)

24 जुलाई: दूसरा वनडे – क्वींस पार्क ओवल, त्रिनिदाद। ( शाम 7 बजे IST)

27 जुलाई: तीसरा वनडे – क्वींस पार्क ओवल, त्रिनिदाद। (शाम 7 बजे IST)

29 जुलाई: पहला टी20 मैच – ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, त्रिनिदा ( रात 8 बजे IST)

1 अगस्त: दूसरा टी 20 आई – वार्नर पार्क, सेंट किट्स। ( रात 8 बजे IST)

2 अगस्त: तीसरा टी20 मैच- वार्नर पार्क, सेंट किट्स। ( रात 8 बजे IST)

6 अगस्त: चौथा टी20 मैच – ब्रोवार्ड काउंटी क्रिकेट स्टेडियम, लॉडरहिल, फ्लोरिडा, यूएसए। ( रात 8 बजे IST)

7 अगस्त: 5 वां टी 20 आई – ब्रोवार्ड काउंटी क्रिकेट स्टेडियम, लॉडरहिल, फ्लोरिडा, यूएसए। ( रात 8 बजे IST)

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड हैं अच्छा

BCCI announce India's ODI and T20I squads for West Indies series

अंतराष्ट्रीय टी-20 में भारतीय टीम का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के खिलाफ काफी अच्छा हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक 20 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं। इन 20 मुकाबलों में भारत 13 बार और वेस्टइंडीज को 6 बार जीत मिली हैं। यानि की टी-20 मुकाबले में भारत का जीतने का रिकॉर्ड 75 फीसदी हैं। वहीं वनडे मैच के रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 136 वनडे मैच खेले गए हैं। जिनमें भारत को 67 और वेस्टइंजीड को 63 वनडे मैचों में जीत मिली हैं।

 

Tags: भारत बनाम वेस्टइंडीज, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, वेस्टइंडीज टीम, वेस्टइंडीज दौरा,