T20 WORLD CUP 2022: 3 भारतीय खिलाड़ी जो अपने दम पर विरोधियों के संकट का बादल बन भारत को जीतवाएंगे टी20 वर्ल्ड कप

भारतीय क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई (BCCI) ने आज 12 सितंबर को ऑस्ट्रेलिया और साऊथ अफ्रीका के साथ होने वाले घरेलू सीरीज और आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारतीय टीम (INDIAN TEAM) की घोषणा कर दी हैं। भारतीय टीम को लेकर फैंस से मिले जुले रिएक्शन देखने मिल रहे हैं। जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) और हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL) की वापसी टीम को मजबूती दे रही हैं।
वहीं मोहम्मद शमी (MOH. SHAMI) जैसे खिलाड़ी का स्टैंडबॉय में होना सवाल खड़े कर रहा हैं। इन सबसे बावजूद उम्मीद रहेगी की भारतीय टीम विश्व कप का अपना सफर शानदार तरीके से पूरा करें। टीम की घोषणा होने के बाद हम आपको उन 3 खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं। जो भारत को विश्व कप जीताते हुए नजर आएंगेः
1. जसप्रीत बुमराह

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) की कमी एशिया कप 2022 जैसे बड़े मंच पर भारतीय टीम को खूब खली हैं। बुमराह इंग्लैंड दौरे के बाद से ही टीम से बाहर थे। फिर एशिया कप शुरू होने से पहले वह चोटिल हो गए। लेकिन अब टी20 वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह की वापसी भारत के कई टेंशन की दवा बनते हुए नजर आएगा।
वर्ल्ड कप से पहले आस्ट्रेलिया और साऊथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना बुमराह के लिए अपने फॉर्म पर शानदार वापसी करने के लिए एक बड़ा मंच रहेगा। जसप्रीत बुमराह की टीम में मौजूदगी पर कोई शक नहीं किया जा सकता। वह जब विकटों की जरूरत रहती हैं तब निकाल कर देते हैं।
अगर विकेट नहीं निकाल पाते हैं तो अपनी किफायती गेंदबाजी से बल्लेबाजों की कमर तोड़ते हुए नजर आते हैं। बुमराह अब तक 58 टी20 अंतराष्ट्रीय मैचों में 6.46 की शानदार इकॉनमी से 69 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। जसप्रीत बुमराह वह पहले खिलाड़ी हैं जो भारत को टी20 वर्ल्ड कप जीतवाते हुए नजर आएंगे।
2. विराट कोहली

भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली (VIRAT KOHLI) का शानदार फॉर्म एशिया कप 2022 की सबसे सकारात्मक चीज थी। जिस तरह से विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपना पहला टी20 शतक और 71वां शतक पूरा किया। वह विरोधी टीमों के लिए खतरे की घंटी बन गया।
किंग कोहली का फॉर्म में वापस आना भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर और बाकी देशों के लिए खतरे के बादल हैं। विराट कोहली ने एशिया कप के 5 मैचों में 276 रन अपने नाम किए। जिसमें 2 अर्धशतक पारियां और एक शतकीय पारियां शामिल हैं।
विराट कोहली का बड़े टूर्नामेंट में प्रदर्शन का जूनून और ज्यादा बढ़ जाता हैं। विराट कोहली अब तक अंतराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 104 मैचों में 3584 रन बनाए हैं। जिससे कोई भी टीम उन्हें हलके में नहीं ले सकती हैं। एशिया कप में जिस तरह से विराट के बल्ले से निकले रन भारतीय टीम को मजबूत पक्ष में रख रहे थे। वैसा ही टी20 विश्व कप में होता हुआ नजर आएगा।
3. रोहित शर्मा

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की काबिलियत के बारे में हम सब जानते हैं। एशिया कप के दौरान उनसे ज्यादा रनों वाली पारी हमने नहीं देखी। लेकिन उनका फॉर्म सवाल उठाने वाला बिल्कुल भी नहीं हैं। सुपर 4 मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 16 गेंदों में 28 रनों की धुआंधार पारी और फिर श्रीलंका के खिलाफ टीम को संभालते हुए निकली 72 रनों की शानदार पारी।
कप्तान रोहित शर्मा की काबिलियत को बताती हैं। आईसीसी टूर्नामेंट में रोहित का बल्ला चलना टीम के जीत की गारंटी पक्की कर देती हैं।
रोहित शर्मा का बल्ले से शानदार फॉर्म और कप्तानी टी20 वर्ल्ड कप 2022 भारतीय टीम को जीतवाती हुई नजर आएगी। टी20 वर्ल्ड कप में रोहित पहली बार कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं। बड़े टूर्नामेंट का दबाव भी रहता हैं। लेकिन रोहित वह खिलाड़ी बनेंगे जो खिलाड़ियों का दबाव कम करें उनसे बेहतर करवाने का काम करेंगे।
Tags: जस्रीत बुमराह, टी20 वर्ल्ड कप 2022, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, विराट कोहली,