एशिया कप 2022 (Asia Cup) मिली करारी हार के बाद टीम इंडिया (Team India) की अग्नि परीक्षा ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले आगामी टी20 वर्ल्ड कप (T20 WC 2022) में होगी। मौजूदा वक़्त में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम (Indian Team) अगले महीने की 5 तारीख को ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरेगी। ऐसे में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एंड कंपनी कोई गलती दोबारा नहीं दोहराना चाहेंगे।
लेकिन, टीम इंडिया (Team India) के लिए रोहित (Rohit Sharma)-विराट (Virat Kohli) और केएल राहुल (KL Rahul) का पिछले टी20 वर्ल्ड कप से लेकर अब तक का प्रदर्शन कोई खास नहीं रहा हैं। हम इस लेख में तीनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बारे में जानने की कोशिश करेंगे कि क्या इस टी20 वर्ल्ड कप 2022 में ये तीनों टीम इंडिया (Team India) की नैय्या पार लगा पाएंगे या नहीं। जानिए क्या कहते हैं आकड़े?
1. विराट कोहली

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली (Virat Kohli) पिछले 3 सालों से अपने करियर सबसे बुरा दौर का सामना कर रहे है। हालांकि एशिया कप 2020 में वो अपनी खराब फॉर्म का जाल तोड़ने में क़ामयाब ज़रूर हुए। उन्होंने अपने टी20 करियर का पहला शतक अफगानिस्तान के खिलाफ लगाया जिससे कोहली अपना 71वां शतक जड़ने में सफल रहे।
वो भी एशिया कप से बाहर हो जाने के बाद आया। ऐसे में बड़ा सवाल यह कि किंग कोहली टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे? अगर उनके पिछले साल खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के आंकड़ों पर नजर डाले तो, कोहली ने 5 मैचों की 3 पारियों में सिर्फ 34 की औसत से 68 रन बनाए।
इसमें 57 रनों की सर्वाधिक पारी पाकिस्तान के खिलाफ खेली थी। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में कोहली संर्घष करते हुए दिखे। अगर उनकी 63 रनों की पारी को हटा दें तो 2 मैचों में फ्लॉप साबित हुए है। ऐसा ही कुछ हाल साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले मैच में देखने को मिला। जिसमें कोहली 3 रन बनाकर आउट हुए।
2. रोहित शर्मा

टीम इंडिया (Team India) के कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का प्रदर्शन बल्ले के साथ कोई खास नहीं रहा है। उनके खराब प्रदर्शन पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। या फिर उन्हें पता कि वो टीम के कप्तान है। जिसके चलते उन्हें टीम से बाहर का रास्ता नहीं दिखा जा सकता है। इस बात की गवाही उनकी कप्तानी के आंकड़े दे रहे हैं।
रोहित ने टी20 के 41 मैचों में कप्तानी की है। जिसमें उनके 36 की औसत से 1351 रन बनाए है। खुलकर खेलने वाले हिटमैन की बल्लेबाजी में साफ तौर से अंतर देखा जा सकता है। वहीं रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पिछले साल खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में फ्लॉप साबित हुए थे। उन्होंने इस टूर्नामेंट 5 मैचों में सिर्फ 174 रन बनाए थे। ऐसे में उनका ये खराब प्रदर्शन आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम की चिंता बढ़ा सकता है।
3. केएल राहुल

केएल राहुल (KL Rahul) टीम इंडिया (Team India) के स्टार बल्लेबाज है। लेकिन, इंजरी से उबरने के बाद राहुल अपने पुराने अवतार में नजर नहीं आ रहे हैं। जबकि लोकेश राहुल को ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत शुरूआत देने के लिए जाने जाते हैं। मगर पिछले कुछ मैचों से ऐसा कर पाने में सफल नहीं हो पा रहे है।
आगामी टी20 वर्ल्ड कप में केएल राहुल पर नजर रहने वाली है, लेकिन पिछले साल खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में उनका रिकॉर्ड फैंस को निराश कर देने वाला था। राहुल ने पिछले साल वर्ल्ड कप में 194 रन बनाए थे। जबकि उनका हालिया प्रदर्शन फैंस का दिल तोड़ देने वाला है।
उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 पारियों में सिर्फ 61 रन बनाए हैं। अगर एशिया कप में खेले गए उनके प्रदर्शन का जिक्र करें तो उन्होंने 5 पारियों में 132 रन बनाए। उनका T20 वर्ल्डकप 2022 में प्रदर्शन बेहतर होगा। ऐसी केएल राहुल से उम्मीद की जा सकती है। उनका फॉर्म में लौटना टीम इंडिया के लिए बेहद जरूरी है।
