IND vs RSA: साऊथ अफ्रीका और भारत के दूसरे टी-20 मुकाबले में क्या पार हो पाएगा 200 का आंकड़ा, जाने क्या कहती हैं पिच रिपोर्ट

भारत (INDIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) एक-दूसरे के साथ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी शुरू कर दी हैं। सीरीज का दूसरा मैच 12 जून को कटक के बाराबती स्टेडियम (BARABATI STADIUM) में शाम 7ः00 बजे से खेला जाएगा। पहले मैच में इंडिया को 7 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी थी। दूसरे मैच में भारतीय टीम को मजबूत वापसी की जरूरत हैं। दूसरे टी-20 उड़ीसा के मैदान बाराबती में खेला जाएगा। आइए जानते हैं इस मैदान की पिच रिपोर्ट क्या कहती हैं-
भारत बनाम साऊथ अफ्रीका बाराबती स्टेडियम पिच रिपोर्ट

भारत और साऊथ अफ्रीका के बीच सीरीज का दूसरा टी-20 मुकाबला उड़ीसा के मैदान बाराबती स्टेडियम में 10 जून को खेला जाएगा। क्यूरेटर ने इस मैदान के पिच में बल्लेबाजी के लिए उपयुक्त ट्रैक तैयार करने की पूरी कोशिश की है। हालाँकि, बाराबती में नई दिल्ली की तरह टीम को ज्यादा रन बनाते हुए नहीं देख सकते हैं, यहां की पिच थोड़ी धीमी है। स्पिनरों की यहाँ पर बड़ी भूमिका होगी। उच्च आर्द्रता के कारण गेंदबाजों को थोड़ा चिंता में डाल सकता हैं।
टॉस जीतने वाली टीम के को पहले फील्डिंग का ही फैसला करना चाहिए। बाराबती स्टेडियम में टीम इंडिया ने अब तक दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। मेजबान टीम का इस मैदान पर 1-1 का रिकॉर्ड है। भारत 2015 में दक्षिण अफ्रीका से छह विकेट से हार गई थी। लेकिन 2017 में श्रीलंका को इंडिया ने इसी मैदान में 93 रन से हराया था। कटक एक तटीय शहर है, इसलिए आर्द्रता अधिक होगी। दोनों टीमों के खिलाड़ियों के लिए स्थिति के साथ तालमेल बिठाना मुश्किल होगा।
भारत और साऊथ अफ्रीका संभावित प्लेइंग इलेवन

भारतीय टीम: ऋतुराज गायवाड़, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान व विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक।
दक्षिण अफ्रीका टीम: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, रस्सी वैन डेर डूसन, एडेन मार्कराम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड मिलर, ड्वेन प्रीटोरियस, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, तबरेज़ शम्सी, एनरिक नॉर्टजे।
Tags: ऋषभ पंत, टेम्बा बवुमा, भारत बनाम साउथ अफ्रीका, भारतीय क्रिकेट टीम,