हिटमैन रोहित शर्मा एक बार फिर खड़े हैं इतिहस रचने की कगार पर, तोड़ने वाले हैं शाहिद अफरीदी का यह रिकॉर्ड

By Twinkle Chaturvedi On August 1st, 2022
हिटमैन रोहित शर्मा एक बार फिर खड़े हैं इतिहस रचने की कगार पर, तोड़ने वाले हैं शाहिद अफरीदी का यह रिकॉर्ड

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) वेस्टइंडीज (WEST INDIES) के साथ टी20 सीरीज खेलती हुई नजर आ रही हैं। वनडे में वेस्टइंडीज को क्लीन स्वीप करने के बाद भारत टी20 में भी अपना जौगर दिखाती हुई नजर आ रही हैं। रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की कप्तानी में भारत ने पिछला मुकाबला 68 रनों से अपने नाम किया था। रोहित शर्मा और रिकॉर्ड दोनों ही एक-दूसरे के लिए बने हुए हैं, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपने नाम कई बड़े रिकॉर्ड करते हुए नजर आते हैं।

रोहित हाल ही में एक ऐसा बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने के कगार पर हैं, जहां पर पहुंचने के लिए बल्लेबाजों के पसीने से छूट जाते हैं। रोहित पाकिस्तान (PAKISTAN) के खिलाडी शाहीद अफरीदी (SHAHID AFRIDI) के इस रिकॉर्ड को तोड़ने के काफी करीब पहुंच चुके हैं।

हिटमैन रोहित रचने वाले हैं यह बड़ा इतिहास

भारत (INDIA) और वेस्टइंडीज (WEST INDIES) के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही हैं, जिसका दूसरा मुकाबला आज 1 अगस्त को रात 8 बजे से खेला जाएगा। इस मैच में भारत के खेल पर फैंस की नजर रहेगी साथ ही में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) के ऊपर भी खास नजर रहने वाली हैं।

आज रोहित शर्मा अपनी बल्लेबाजी से इतिहास रचते हुए नजर आने वाले हैं। अगर आज रोहित 4 छक्के जडने में कामयाब रहते हैं तो वह सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ जाएंगे। रोहित शर्मा ने अब तक टेस्ट करियर में 64, वनडे में 245 और टी20 में 155 छक्के जड़ चुके हैं।

शाहिद अफरीदी का यह बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार हैं रोहित शर्मा

क्रिकेट के मैदान में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज (WEST INDIES) के खिलाड़ी क्रिस गेल (CHRIS GAYLE) के नाम हैं, क्रिस गेल ने अपने करियर में कुल 553 छक्के अपने नाम किए हैं। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान (PAKISTAN) के बल्लेबाज शाहीद अफरीदी (SHAHID AFRIDI) आते हैं

शाहीद अफरीदी ने अपने अंतराष्ट्रीय करियर में 476 छक्के अपने नाम किए हैं। रोहित शर्मा इस वक्त 473 छक्कों के साथ हैं, अगर वो अपने आगामी मैचों में 4 छक्के लगा दें तो वो अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की सूची

  1. क्रिस गेल – 553 छक्के
  2. शाहित अफरीदी – 476 छक्के
  3. रोहित शर्मा – 473 छक्के
  4. ब्रेंडन मैकुलम – 398 छक्के
  5. मार्टिन गप्टिल – 371 छक्के
Tags: भारत बनाम वेस्टइंडीज, रोहित शर्मा, शाहित अफरीदी,