रोहित शर्मा की कप्तानी के कायल हो रहे ये 3 भारतीय खिलाड़ी! कभी विराट कोहली की कप्तानी में जपते थे उनका नाम

भारतीय खिलाड़ी रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और विराट कोहली (VIRAT KOHLI) किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। दोनों ही खिलाड़ी अंतराष्ट्रीय स्तर में खास पहचान रखते हैं। भारतीय क्रिकेट को और ऊंचाईयां देने में इन दोनों खिलाड़ियों ने बहुत काम किया हैं। दोनों ही खिलाड़ी अपार प्रशंसा के पात्र हैं। मगर पूरी दुनिया इन दोनों खिलाड़ियों की तुलना में फंंसी हुई होती हैं कि कौन इनमें से बेहतर हैं।
विराट के कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित शर्मा को तीनों फॉर्मेट की कप्तानी सौंपी गई, जिसके बाद से हर कोई इनकी कप्तानी की तुलना में लगा हुआ हैं। भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के खिलाड़ी हमेशा अपने कप्तान को लेकर अपने विचार साझा करते हैं। इसी कड़ी में तीन ऐसे खिलाड़ी हैं जो विराट की कप्तानी में उनके गुणगान गाया करते थे। लेकिन जब से रोहित कप्तान बने हैं, इन्होने रोहित की कप्तानी की तारीफ में पुल बांधने शुरू कर दिए हैं।
रोहित शर्मा के तारीफों के पुल बांध रहे हैं ये खिलाड़ी

विराट कोहली (VIRAT KOHLI) की कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित शर्मा को भारतीय टीम के तीनों फॉर्मेट में कप्तान बनाया गया हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने लगातार 19 अंतराष्ट्रीय मैच अपने नाम किए हैं। रोहित का यह रिकॉर्ड क्रिकेट की दुनिया में किसी कप्तान द्वारा जीते जाना वाला दूसरा सबसे ज्यादा मैच हैं।
रोहित शर्मा (ROHIT SHAMRA) की कप्तानी हमने आईपीएल लीग के टूर्नामेंट में इतने सालों तक देखी हैं, रोहित कितने उम्दा कप्तान हैं हम सब जानते हैं और यही ख्याल भारतीय टीम के खिलाड़ियों का भी हैं। भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने रोहित शर्मा की कप्तानी की तारीफ करते हुए पुल बांधना शुरू कर दिया हैं।
जिसमें जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) , रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) और श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) जैसे खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। जसप्रीत बुमराह ने कहा था कि रोहित कप्तानी में उन्हें खुलकर छूट देते हैं। वहीं रविंद्र जडेजा ने रोहित को भारतीय टीम का बेहतर कप्तान मान लिया हैं। श्रेयस अय्यर ने इसी साल खेली गयी श्रीलंका सीरीज के बाद रोहित शर्मा को विराट कोहली से बेहतर कप्तान माना था।
क्या रोहित शर्मा कर पाएंगे विराट कोहली का अधूरा काम ?

विराट कोहली (VIRAT KOHLI) भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उन्होने अपनी कप्तानी में भारत को एक के बाद एक अंतराष्ट्रीय सीरीज में जीत दिलाई हैं। साथ ही कोहली की वजह से टेस्ट क्रिकेट में भारत की स्थिति अच्छी हुई हैं। लेकिन कोहली ने अपनी कप्तानी के कार्यकाल में एक भी अंतराष्ट्रीय ट्रॉफी नहीं जीती जिसका दुख फैंस के साथ-साथ कोहली को भी बहुत होगा।
विराट की कप्तानी छोड़ने के बाद अगर कोई सबसे बेहतर इस जिम्मदारी को संभालते वह रोहित शर्मा ही थे। रोहित भी अब तक अपनी जिम्मेदारी पर पूरी तरह से खड़े उतरे हैं। उनकी कप्तानी में टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। भारतीय टीम जल्द ही एशिया कप (ASIA CUP) और टी-20 विश्व कप 2022 (T20 WORLD CUP 2022) का हिस्सा बनेंगी।
जिसमें रोहित कप्तानी संभालेंगे। देखना होगा कि आईपीएल टीम के लिए ट्रॉफी के वरदान साबित हुए रोहित क्या भारतीय टीम को भी ट्रॉफी तक पहुंचाएंगे। क्या रोहित शर्मा कर पाएंगे विराट का अधूरा काम ?
Tags: टी-20 विश्व कप 2022, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, विराट कोहली,