RSA vs NED: साऊथ अफ्रीका की हार से भारत ने मारी सेमीफाइनल में एंट्री, साथ ही पाकिस्तान की भी खुल गई किस्मत

By Twinkle Chaturvedi On November 6th, 2022
भारत

भारत बनाम पाकिस्तानः टी20 वर्ल़्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में आज 6 नवंबर का पहला मैच साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) और नीदरलैंड्स (NEITHERLANDS) के बीच सुबह 5ः30 बजे से खेला जा रहा था। नीदरलैंड्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए थे।

लक्ष्य करने उतरे साऊथ अफ्रीकी बल्लेबाज नीदरलैंड्स के गेंदबाजी अटैक के सामने बुरी तरह पिटते दिखें। नीदरलैंड्स ने साऊथ अफ्रीका को 13 रनों से हरा दिया हैं। जिसके बाद अब भारत (INDIA)  सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। साऊथ अफ्रीका का इस वर्ल्ड कप में सफर खत्म हैं आइए आपको बताते हैं कि पाइंट्स टेबल का मौजूदा हाल क्या हैं-

यह भी पढ़े- SA vs NED: टी20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा उलटफेर, नीदरलैंड ने साउथ अफ्रीका को 13 रनो से हरा कर किया बाहर, भारत पंहुचा सेमीफइनल में

साऊथ अफ्रीका की हार से भारत पहुंची सेमीफाइनल में

साऊथ अफ्रीकी टीम इस टी20 वर्ल्ड कप की सबसे मजबूत टीम नजर आ रही थी। टीम की गेंदबाजी, बल्लेबाजी व फील्डिंग तीनों ही शानदार नजर आ रही थी। लेकिन टूर्नामेंट के आखिरी मोड पर आकर टीम बुरी फ्लॉप हो गई। पिछला मैच पाकिस्तान से 33 रनों से हारने के बाद टीम की लय पूरी खराब हो गई। आज टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी में पूरे तरीके से खराब नजर आई।

जिसके चलते नीदरलैंड्स से उन्हें 13 रनों से हारना पड़ा। इस हार के बाद भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। यानि की अब भारत के सेमीफाइनल खेलने से कोई नहीं रोक पाएगा। अगर आज साऊथ अफ्रीका जीतती तो वह 7 पाइंट से सीधा ऊपर चली जाती और सेमीफाइनल में भी पहुंच जाती लेकिन अब साऊथ अफ्रीका बाहर हो चुकी हैं।

भारत और पाकिस्तान खेल सकती हैं फाइनल

साऊथ अफ्रीका की हार ने पाइंट्स टेबल का सारा गेम ही बजा डाला हैं। इस हार से साऊथ अफ्रीका का पत्ता पूरी तरह से कट चुका हैं। आज टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 स्टेज का आखिरी मुकाबला पाकिस्तान (PAKISTAN) और बांग्लादेश (BANGLADESH) के बीच होगा दोनों ही टीमें इस वक्त 4 पाइंट्स के साथ हैं।जाहिर सी बात हैं जो जीतेगी वह 2 पाइंट लेकर सेमीफाइनल में चली जाएगी।

भारत तो एक सेमीफाइनल ग्रुप-2 से पक्की हैं अब पाकिस्तान और बांग्लादेश के मैच से बहुत कुछ साफ हो जाएगा। फैंस तो अब भारत औरक पाकिस्तान को फाइनल में देखने के लिए उत्साहित हो चुके हैं। अगर पाकिस्तान जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचेगी तो वह फाइनल में जाना चाहेगी भारत की भी इच्छा फाइनल में जाने की रहेगी इस तरह से हमें साल 2007 जैसा माहैल वापस से देखने मिल सकता हैं।

यह भी पढ़े- टी20 वर्ल्ड कप के दो सेमीफाइनलिस्ट टीमों के चेहरे हुए साफ, ऑस्ट्रेलिया नहीं बचा पाई अपनी ट्रॉफी

Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, भारतीय क्रिकेट टीम, साऊथ अफ्रीका बनाम नीदरलैंड्स,