ICC T20 WORLD CUP 2022 के पहले मैच की प्लेइंग 11 हो गई लीक, इन खिलाड़ियो को बाहर बिठायेंगे कप्तान रोहित शर्मा

आईसीसी T20 विश्वकप (ICC T20 WORLD CUP 2022) के नए एडिशन पर शुरू होने में अब केवल एक ही महीना बाकी रह गया है। 16 देशों के बीच आस्ट्रेलिया की धरती पर इंटरनेशनल मैच की शुरुआत होने वाली है। इसमें वार्म अप मैचों के साथ 10 अक्टूबर से शुरुआत होगी। वर्ल्ड कप के लिए सारी टीमों को 16 सितंबर तक अपने स्क्वाड का ऐलान करना है। भारतीय टीम ने 12 सितंबर को अपनी टीम का ऐलान किया चुनी गई।
भारतीय टीम में बहुत अच्छे विकल्प हैं। 15 खिलाड़ियों में से चार खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन से ड्राप करना बहुत ज्यादा मुश्किल होने वाला है। आइए नजर डालते हैं T20 विश्व कप में भारत की बेस्ट प्लेइंग इलेवन पर…
क्या होगा टॉप ऑर्डर?
अगर भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर के बारे में बात करें तो ओपनिंग में रोहित शर्मा और केएल राहुल ही आएंगे। इसके बाद तीसरे नंबर पर विराट कोहली और चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव दिखाई देंगे। हो सकता है कि विराट कोहली को सलामी बल्लेबाजी दी जाए। एशिया कप में उन्होंने हाल ही में ओपनिंग की और बढ़िया शतक जड़ा था अगर ऐसा होता है तो सूर्य कुमार यादव तीसरे स्थान पर और राहुल चौथे नंबर पर आ सकते हैं।
पहली पसंद है दिनेश कार्तिक
T20 वर्ल्ड कप के लिए मिडिल ऑर्डर में भारतीय टीम ऋषभ पंत की जगह दिनेश कार्तिक को चुन सकती है। दिनेश कार्तिक के पास अनुभव तो ज्यादा है ही। इसी के साथ ही वह इस समय लाजवाब फॉर्म में है और एक फिनिशिंग के रोल को भी वह अच्छे से निभाते हैं।
जडेजा के ना होने से लेफ्ट हैंड बैट्समैन की टीम में बहुत कमी है। अगर प्लेइंग इलेवन में दिनेश कार्तिक के साथ ऋषभ पंत को लिया जाता है तो दीपक हुड्डा को स्थान नहीं मिल पाएगा। टीम में अक्षर पटेल को शामिल किया जाता है, तो ऋषभ पंत को बाहर बैठना होगा। क्योंकि पटेल भी एक लेफ्ट हैंड बैटर हैं
यह रही संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल भारतीय टीम के संभावित प्लेइंग इलेवन है।
भारतीय टीम का हुआ ऐलान
बतौर कप्तान रोहित शर्मा, उप कप्तान केएल राहुल, विराट कोहली ,सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, विकेटकीपर दिनेश कार्तिक, विकेटकीपर हार्दिक पांड्या,आर अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह शामिल है।
स्टैंड बाय खिलाड़ी- तो वही स्टैंड बाय खिलाड़ियों में श्रेयस अय्यर, रवि विश्नोई, दीपक चाहर ,मोहम्मद शमी को रखा गया है ।
इसे भी पढ़ें-Virat Kohli के एक पोस्ट से भर जाता है उनका बैंक बैलेंस, इन प्लेटफार्म पर की करोड़ो की कमाई
Tags: आईसीसी T20 विश्वकप, भारतीय टीम, राहुल द्रविड़, रोहित शर्मा, विराट कोहली,