IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए हुई भारतीय टीम की घोषणा, दिग्गज खिलाड़ी की हुई टीम में वापसी

By Twinkle Chaturvedi On July 1st, 2022
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए हुई भारतीय टीम की घोषणा, दिग्गज खिलाड़ी की हुई टीम में वापसी

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) 1 जुलाई से इंग्लैंड (ENGLAND) के साथ पिछले साल खेले गए टेस्ट सीरीज का पांचवा और आखिरी टेस्ट मैच बर्मिंघम में खेलने वाली हैं। भारतीय सेलेक्टर्स ने इंग्लैंड दौरे (ENGLAND TOUR) के लिए टेस्ट टीम की घोषणा कर दी थी। लेकिन वनडे और टी-20 टीम की घोषणा नहीं की थी। आज जून को इंग्लैंड दौरे के लिए वनडे टीम की घोषणा कर दी गई हैं। रोहित शर्मा (ROHIT SHAMRA) के वनडे सीरीज से भारत के लिए कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं।

टी-20 में शानदार प्रदर्शन के बाद अब भुवनेश्वर कुमार (BHUVENSHWAR KUMAR) , हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) और ईशान किशन वनडे टीम में भारत के लिए खेलते दिखाई देंगे।

भारत के वनडे टीम में हुई इन खिलाड़ियों की वापसी

IND vs SA: Hardik Pandya Should Be Captain Of This T20 Team - Brad Hogg

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच और टी-20 सीरीज खेलने के बाद भारतीय टीम 3 मैचों की वनडे सीरीज भी 12 जुलाई से इंग्लैंड के अलग-अलग मैदानों में खेलती दिखाई देगी। वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई हैं। वनडे सीरीज में रोहित शर्मा कप्तानी और ओपनिंग का जिम्मा संभालते नजर आएंगे।

वनडे सीरीज में शिखर धवन रोहित शर्मा का साथ निभाते नजर आने वाले हैं, क्योंकि केएल राहुल चोटिल हो जाने की वजह से अभी-अभी सर्जरी से गुजरे हैं, राहुल इस सीरीज के लिए फिट नहीं हैं। तीन नंबर में हमेशा की ही तरह रन मशीन विराट कोहली टीम के लिए योगदान देते नजर आएंगे।

मिडिल ऑर्डर के लिए सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर और हार्दिक पंड्या को शामिल किया गया हैं। रविंद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर टीम में ऑलराऊंडर की भूमिका में मौजूद हैं। गेंदबाजी क्रम में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, प्रसिध्द कृष्णा, युजवेंद्र चहल और अक्षर पटेल को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का शेड्यूल

भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे: 12 जुलाई ( केनिंग्टन ओवल )
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: 14 जुलाई ( लॉर्ड्स )
भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा वनडे: 17 जुलाई ( मैनचेस्टर )

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

Is India out of T20 World Cup 2021? Know their chances

रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिध्द कृष्णा, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल।

Tags: बीसीसीआई, भारत बनाम इंग्लैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, विराट कोहली, शिखर धवन,