भारतीय टीम (INDIAN TEAM) एशिया कप (ASIA CUP) के बाद अब टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) की तैयारी में जुट चुकी हैं। बीसीसीआई ने वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी हैं। पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप 2021 में हमने भारतीय टीम की नई जर्सी देखी थी। जिसे बीलियन चियर्स जर्सी कहते हैं। क्योंकि जर्सी में बने साऊंड वेव भारतीय फैंस के चियर्स की निशानी हैं।
ठीक उसी तरह बीसीसीआई (BCCI) इस वर्ल्ड कप से पहले भी नई जर्सी लांच के लिए एक छोटा सा ट्रेलर पहले ही लांच कर दिया था। आज बीसीसीआई ने वर्ल्ड कप के लिए नई जर्सी लांच कर दी हैं। आइए उसकी झलक देखते हैं।
नई जर्सी के साथ तैयार हुई भारतीय टीम

टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम (INDIAN TEAM) नई जर्सी के साथ दिखाई देने वाली हैं। जिसके लिए कुछ दिन पहले भारतीय क्रिकेट टीम के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाऊंट द्वारा एक वीडियो शेयर किया गया हैं। इस वीडियो के जरिए भारतीय फैंस को टीम इंडिया की नई जर्सी का हिस्सा बनने का मौका दिया गया था। आज 18 सिंतबर को बीसीसीआई ने भारतीय टीम की नई जर्सी लांच कर दी हैं।
जर्सी में हल्के नीले रंग की टी-शर्ट शामिल है, जिसमें नीले रंग के गहरे रंग की आस्तीन है, जिसे हल्के नीले रंग की पतलून के साथ जोड़ा गया है। बीसीसीआई ने एक तस्वीर शेयर कर इस बात की जानकारी दी हैं। जारी की गई तस्वीरों में कप्तान रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, भारतीय महिला कप्तान हरमनप्रीत कौर, शेफाली वर्मा और रेणुका सिंह नजर आ रहे हैं। बीसीसीआई ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा हैं-
“हर क्रिकेट प्रशंसक के लिए, यह आपके लिए है। पेश है नई टी20 जर्सी – वन ब्लू जर्सी @mpl_sport द्वारा।” #HarFanKiJersey
To every cricket fan out there, this one’s for you.
Presenting the all new T20 Jersey – One Blue Jersey by @mpl_sport. #HarFanKiJersey#TeamIndia #MPLSports #CricketFandom pic.twitter.com/3VVro2TgTT
— BCCI (@BCCI) September 18, 2022
