IND vs PAK: इन 3 खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत के मनसुबों पर फेर दिया पानी, झेलनी पड़ी शर्मनाक हार

By Twinkle Chaturvedi On September 5th, 2022
IND vs PAK: इन 3 भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत के मनसुबों पर फेर दिया पानी की झेलनी पड़ गई शर्मनाक हार

भारतीय टीमः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) सुपर-4 स्टेज का दूसरा मुकाबला क्रिकेट की दुनिया की सबसे बड़ी राइवलरी भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) के बीच  4 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जा रहा था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रनों का लक्ष्य पाकिस्तान को दिया था। दोनों ही टीमें हार के लिए तैयार ही नहीं थी।

अंत तक चले इस मैच में आखिरकर पाकिस्तान ने 5 विकटों से जीत प्राप्त कर ही ली। भारतीय टीम का यह मुकाबला जीत सकती थी, लेकिन इन 3 गलतियों के चलते भारत मैच हार गई। आज भारत की शर्मनाक हार के तीन कारण रहे हैं-

1. अर्शदीप सिंह ने छोड़ दिया महत्वपूर्ण कैच

आज पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) बाकी गेंदबाजों के मुकाबले अच्छे ही दिखे। लेकिन 18वें ओवर में उनके कैच ने सब बदलकर कर रख दिया। रवि बिश्नोई के स्पेल के आखिरी ओवर में उन्होने आसिफ अली का एक आसान सा कैच छोड़ दिया यह कैच ही भारत की जीत की सबसे बड़ी वजह बन सकती थी।

भुवनेश्वर कुमार द्वारा डाले गए 19वें ओवर में आसिफ अली ने चौके-छक्के जड़ आखिरी ओवर के लिए कुछ बचाया ही नहीं। फिर आखिरी ओवर अर्शदीप सिंह डाल रहे थे। जिसमें उन्होने 1 चौका दिया लेकिन साथ में 1 विकेट भी चटकाई। लेकिन पाकिस्तान सिर्फ 2 रन दूर थी। पाकिस्तान के लिए जीत उतनी मुश्किल भी नहीं थी, तो अंत में उन्हे जीत मिल ही गयी। आज अर्शदीप का कैच छोड़ना भारतीय टीम की हार की सबसे बड़ी वजह रही हैं।

2. भुवनेश्वर कुमार का खराब 19वां ओवर

भारतीय खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार (BHVENSHWAR KUMAR) के आज की स्पेल की शुरूआत अच्छी बिल्कुल भी नहीं थी। लेकिन उन्होने 16वें ओवर में अपने तीसरे ओवर से भारत को गेम में वापसी करा दी थी। उन्होने अपने ओवर की चौथी गेंद पर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे मोहम्मद नवाज को 42 रन के स्कोर पर दीपक हुड्डा के हाथों कैच आऊट करा दिया था। जिसके बाद लगा की भुवी भारत के जीत के हीरो बन सकते हैं।

फिर उन्होने गेम का सबसे अहम 19वां ओवर अपने हाथों में लिया जो बिल्कुल भी शानदार नहीं था। इस ओवर में आसिफ अली ने तो उनकी सुताई ही कर दी। भुवी ने अपने इस ओवर में 19 रन दे डालें। पाकिस्तान को सिर्फ 7 रन की दरकार थी आखिरी ओवर में जहां से साफ हो गया था की भारत मैच हार चुकी हैं। भुवी के 19वें ओवर ने आज भारतीय टीम का पूरा गेम ही खराब ही कर दिया।

3. हार्दिक पांड्या का निराशाजनक प्रदर्शन

भारतीय खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (HARDIK PANDYA) ने अपने वापसी से भारतीय टीम के लिए उम्मीदें काफी ज्यादा बढ़ा दी हैं। भारत के लिए मैच विनिंग प्रदर्शन कर वह अपना दावा तो ठोक रहे हैं। इससे भारतीय टीम उन पर निर्भर होती नजर आ रही हैं। आज हार्दिक पांड्या का बल्ला और गेंद दोनों ही नहीं चला और नतीजा हमारे सामने हैं।

इसका मतलब साफ हैं कि हार्दिक का ऑलराऊंड प्रदर्शन टीम के लिए कितना अहम हैं। एक भी मैच में उनका आऊट ऑफ फॉर्म होना, भारत के लिए मुसीबत की खबर हैं। आज हार्दिक पहली गेंद पर ही अपना विकेट गंवा बैठे उसके बाद गेंदबाजी में उन्होने अपने 4 ओवर के स्पेल में मोहम्मद रिजवान का विकेट लेने का काम जरूर किया।

लेकिन अपने स्पेल में 44 रन लुटा दिए। हार्दिक पांड्या का निराशाजनक प्रदर्शन आज भारत के हार का कारण रहा हैं। अब वहीं टीम में फुलटाइम ऑलराऊंडर खिलाड़ी नजर आ रहे हैं जिसके चलते जिम्मेदारी बढ़ गई। हार्दिक को अगले मैच में इन जिम्मेदारियों पर खड़े उतरना होगा।

Tags: अर्शदीप सिंह, एशिया कप 2022, भारत बनाम पाकिस्तान, भारतीय क्रिकेट टीम, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या,
Exit mobile version