IND vs IRE: भारत और आयरलैंड के सीरीज के आखिरी मुकाबले में ऐसा रहेगा पिच का हाल
IND vs IRE: आयरलैंड दौरे के आखिरी मुकाबले में जानें कैसा रहेगा पिच का हाल, बल्लेबाजो का दबदबा या गेंदबाज करेंगे पलटवार

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) आयरलैंड (IRELAND) के साथ दो मैचों की टी-20 सीरीज खेलने जा रही हैं। सीरीज का पहला मुकाबला 26 जून को डबलिन (DUBLIN) में खेला गया। बारिश के कारण खेल को 12 ओवर का कर दिया गया हैं। सीरीज के पहले मुकाबले में भारत (INDIA)  ने 109 लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 विकेट से जीत हासिल कर ली हैं। सीरीज का दूसरा मुकाबला 28 जून  को डबलिन के ही द विलेज स्टेडियम (THE VILLAGE) में 9 बजे से खेला जाएगा। सीरीज के अहम मुकाबले की पिच का क्या हाल रहेगा, आइए आपको बताते हैं-

भारत बनाम आयरलैंड पिच रिपोर्ट

The Village Dublin Pitch Report for IND vs IRE 1st T20, Records, Weather

भारत (INDIA) आयरलैंड दौरे (IRELAND TOUR) पर हैं। सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 28 जून को डबलिन के ही द विलेज स्टेडियम (THE VILLAGE STADIUM) में खेला जाएगा। इस मैदान पर ही टीम ने पिछला मुकाबला खेला था। अगर पिच के हिसाब से बात करें तो भारत ने पिछला मुकाबला यहां जीता हैं ऐसे में दूसरे मुकाबले में भी टीम आयरलैंड के खिलाफ मजबूत पक्ष रखती दिख सकती हैं।

डबलिन विलेज स्टेडियम एक औसत स्कोरिंग मैदान है। अगर बल्लेबाज अधिक समय बिताए तो वो बोर्ड पर ऊंचा स्कोर करने में सक्षम हो सकते हैं। यहां कि पिच तेज गेंदबाजों को काफी मदद करती हैं लेकिन हमने पिछले टी-20 में देखा हैं कि स्पिनर भी यहां अच्छा करने की काबिलियत रखते हैं।

स्टेडियम में अंतराष्ट्रीय टी-20 में कुल पहली पारी का औसत 153 है जबकि दूसरी पारी का औसत 136 है। हालांकि, स्टेडियम में सबसे अधिक कुल 252 है। स्टेडियम में अब तक 15 अंतराष्ट्रीय टी-20 खेले गए हैं। जिसमें पहली बैटिंग करके 6 बार और बाद में बैटिंग करके 9 बार टीम जीती हैं। हार्दिक पंड्या अगर टॉस जीतने में सफल रहे तो उन्हें एक बार फिर गेंदबाजी ही चुननी चाहिए।

भारत और आयरलैंड संभावित प्लेइंग 11

Image

आयरलैंड टीमः  एंड्र्यू बालबर्नी (कप्तान), पॉल स्टर्लिंग, गेरेथ डेलानी, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, स्टेफेन डोहेनी, एंडी मैकब्राइन, कर्टिस कैम्फर, मार्क एडेर, बैरी मैक्कार्टी, जोश लिटिल।

भारतीय टीमः ईशान किशन, संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान) , दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर) , अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक।